फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   52 lakh cheated in the name of selling land

जमीन बेचने के नाम पर 52 लाख की ठगी

Wed, 18 May 2022 08:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 08:12 PM IST
विज्ञापन
52 lakh cheated in the name of selling land
जमीन बेचने के नाम पर तीन लोगों ने एक व्यक्ति से लाखों की धोखाधड़ी कर ली। पीड़ित ने रकम वापस मांगी तो इनकार कर दिया। दबाव बनाने पर आरोपियों ने मारपीट और गाली-गलौज की। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रवीण भारद्वाज निवासी किशनपुर राजपुर रोड, देहरादून ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ माह पूर्व परिचित युद्धवीर सिंह निवासी डिफेंस कॉलोनी, देहरादून ने बताया था कि बुग्गावाला क्षेत्र में एक जमीन बिक रही है। जमीन उसके जान पहचान वालों की है और वह सस्ते दाम पर जमीन का सौदा करवा देगा। उसके झांसे में आकर वह जमीन खरीदने को तैयार हो गए। इसके बाद युद्धवीर ने बुग्गावाला पहुंचकर दोनों लोगों से मुलाकात कर जमीन दिखवाई। इसके बाद 52 लाख 14 हजार में जमीन का सौदा हो गया। सौदा होने पर उन्होंने विश्वास में आकर तीनों लोगों को एडवांस में पूरी रकम दे दी। इस पर तीनों ने कुछ दिन बाद जमीन का बैनामा करने की बात कही। आरोप है कि काफी समय बीत जाने के बाद भी उन्होंने बैनामा नहीं किया। इस पर उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी। आरोप है कि इस पर तीनों बहाना बनाने लगे। दबाव बनाने पर उक्त लोगों ने रकम लौटाने से इनकार कर दिया। साथ ही गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की। एसओ पीडी भट्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर युद्धवीर सिंह निवासी डिफेंस कालोनी, देहरादून, रामकृष्ण और मुजम्मिल निवासी शहीदवाला, बुग्गावाला के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed