{"_id":"5afc65fc4f1c1bd6408b5c5a","slug":"51526490620-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने पूछे मीडिया से जुड़े सवाल, किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने पूछे मीडिया से जुड़े सवाल, किया गया सम्मानित
Updated Wed, 16 May 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लक्सर।
जमदग्नि पब्लिक स्कूल में मीट द प्रेस कार्यक्रम में चेयरमैन ओमप्रकाश जमदग्नि कहा कि स्कूली बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कारवान होना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफलता के लिए बच्चों को अपना लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए।
बुधवार को लक्सर के पीपली गांव में स्थित जमदग्नि पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने मीडिया के लोगों से पत्रकारिता के विषय रोचक जानकारियां हासिल की। प्रधानाचार्य मीनू शर्मा ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपना लक्ष्य निर्धारित करने के साथ ही उसे कड़ी चुनौती के साथ पूरा करना चाहिए। इस मौके पर प्रो. पीएस चौहान, एसएमजेएन डिग्री कालेज पूर्व प्राचार्य प्रो. शिव शंकर जायसवाल, रजनीकांत शुक्ल, आदेश त्यागी से स्कूली बच्चों ने मीडिया से संबंधित जानकारी ली। इस मौके पर सवाल पूछने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूजा रस्तोगी ने किया। इस मौके पर स्कूल के डायरेक्टर अभिषेक जमदग्नि, विपिन कुमार शर्मा, नेहा चावला, दीप्ति, करीना, निश्चल, दीपिका, अलका वर्मा, मीणा ठकराल, सुनीता, कविता सैनी, अनीता वालिया, सोनी शर्मा आदि ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन