फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   50 lakhs worth of the name sought after the name of Bhura

भूरा के नाम से फिर मांगी गई 50 लाख की चौथ

Mon, 20 Mar 2017 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मंगलौर
अमर उजाला ब्यूरो मंगलौर Updated Mon, 20 Mar 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पटियाला जेल में बंद कुख्यात भूरा के नाम से एकबार फिर चौथ वसूली के लिए धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित फैक्ट्री प्रबंधक की ओर से इस आशय की तहरीर मंगलौर कोतवाली पुलिस को दी गई है। इसमें बताया गया है कि कुख्यात के नाम पर 50 लाख रुपये की चौथ मांगी की गई है। यही नहीं बीते रोज उसके दो गुर्गों ने धमकी देते हुए फायरिंग भी की और पैसे नहीं देने पर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है।

मुंडियाकी क्षेत्र की एक बड़ी फैक्टरी के प्रबंधक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया पिछले कई दिनों से उसके पास अज्ञात नंबरों से फोन आ रहे थे, लेकिन वह उठा नहीं रहा था। 19 मार्च को उन्हें एकबार फिर फोन आया, जिसमें फोन करने वाले ने खुद को पटियाला जेल में बंद अमित भूरा बताते हुए प्रबंधक को उसके आदमियों से बात नहीं करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। साथ ही 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। इसके बाद में शाम के वक्त दो बाइक सवार आए और उन्होंने प्रबंधक को कुख्यात की बात नहीं मानने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। यही नहीं उन्होंने हवाई फायरिंग भी की और मौके से फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार दोनों हेलमेट लगाए हुए थे। प्रबंधक की ओर से दी गई तहरीर के बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मंगलौर के पुलिस क्षेत्राधिकारी परीक्षित सिंह के अनुसार तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि इससे पहले रुड़की में एक जाने माने चिकित्सक से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। इसमें भी पटियाला जेल में बंद कुख्यात भूरा का नाम सामने आया था। इसके बावजूद जेल और पुलिस अधिकारियों ने मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं एसपी देहात
फैक्ट्री प्रबंधक की ओर से दी गई तहरीर के मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया भूरा का नाम लेकर चौथ मांगने की बात सामने आ रही है। फायरिंग करने वाले दोनों युवकों को चिह्नित कर लिया गया है। उनसे पूछताछ के बाद सच्चाई सामने आ सकेगी।

.....मणिकांत मिश्रा, एसपी देहात

जेल से चला रहा अमित भूरा
पटियाला जेल में बंद कुख्यात अमित भूरा सलाखों के पीछे भी आराम से मोबाइल का इस्तेमाल कर रहा है और व्हाटसएप चला रहा है। भूरा की ओर से फेसबुक और व्हाटसएप पर जारी की गई तस्वीरें तो यहीं बयां कर रही हैं। सूत्रों के अनुसार भूरा ने होली पर जेल के भीतर की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed