फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   जनता दरबार: 42 शिकायतों में 16 फरियादियों को मिला न्याय

जनता दरबार: 42 शिकायतों में 16 फरियादियों को मिला न्याय

Sun, 25 Nov 2018 12:14 AM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
जनता दरबार: 42 शिकायतों में 16 फरियादियों को मिला न्याय
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रिधिम अग्रवाल ने पहली बार लक्सर कोतवाली में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। करीब 42 शिकायतें आईं। इनमें दर्जनभर शिकायतों का एसएसपी ने मौके पर ही निस्तारण कराया, जबकि अन्य के निराकरण के लिए अफसरों को निर्देश दिए।

जनता दरबार में रायसी की रचना ने अपने पति पर नशा करके मारपीट करने का आरोप लगाया। भिक्कमपुर गांव के हसीन रमजानी ने ससुरालवालों पर परेशान करने और बेटी की शादी करने के लिए रुपये मांगने का आरोप लगाया। चिड़ियापुर के रहतु की पत्नी अंगूरी ने बताया कि पति किसी मामले में जेल में है। इसलिए उसके बेटे को ग्राम चौकीदार बनाया जाए। सोसायटी रोड मोहल्ला निवासी किशनपाल की पत्नी राजदुलारी ने कहा कि उसका बेटा दो साल से लापता है। उसने अपने बेटे की तलाश की मांग की। ढ़ाढेकी की दीपा ने आरोप लगाया कि उसके ससुरालियों ने उसे धोखा देकर शादी की है, जबकि उसके पति की पहले से शादी हुई थी तथा उसके बच्चे भी है। उसने पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। टांडा की मीना ने गांव के एक युवक पर शराब पीकर परेशान करने का आरोप लगाया। पुरवाला की प्रविता ने पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया। दरगाहपुर की ग्राम प्रधान फिरदोस व उसके पति आरिफ ने गांव के आरटीआई कार्यकर्ता पर झूठी शिकायतें करने का आरोप लगाया। खडंजा कुतुबपुर की मुनिया ने गोकशी के फर्जी मामले में बेटों को फंसाने की शिकायत की। अकबरपुर ऊद के प्रभु गौतम ने अपने परिवार के एक युवक को गांव के कुछ लोगों द्वारा फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया। इन सभी शिकायतों सहित लगभग 42 शिकायतें आई, जिनमें से लगभग 16 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। अन्य शिकायतों के निस्तारण के लिए अफसरों को 24 घंटे में जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसपी देहात मणिकांत मिश्रा, कोतवाल अमर चंद शर्मा, ग्राम प्रधान सतबीर सिंह, राकेश चौधरी निपेंद्र चौधरी, प्रधान सुखलाल, सलीम, बबलू प्रधान, आरती गोयल, विकास खटाना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed