{"_id":"5afc64164f1c1bd1408b5c60","slug":"41526490134-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहकार्य को लेकर 24 मई को स्कूलों में अभिभावकों की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहकार्य को लेकर 24 मई को स्कूलों में अभिभावकों की बैठक
Updated Wed, 16 May 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की।
सरकारी स्कूलों में 24 मई को अभिभावकों के साथ बैठक कर बच्चों के गृहकार्य के बाबत जानकारी दी जाएगी। अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण उत्तराखंड के निदेशक ने इस बाबत सभी सीईओ को निर्देश जारी किए हैं।
अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण उत्तराखंड के निदेशक की ओर से भी सीईओ को आदेश जारी किए हैं कि ग्राीष्मावकाश से पहले बच्चों के गृह कार्य को लेकर निदेशों का पालन किया जाए। इसमें विषयवार कक्षा एक से नौ तक गृहकार्य जारी किया है। सबसे पहले प्रधानाचार्य/शिक्षकों को गृहकार्य समझना है। उसके बाद 24 मई को स्कूलों में अभिभावकों की बैठक कर गृहकार्य के बारे में जानकारी देनी है। 26 मई को स्कूल में प्रतिभा दिवस मनाया जाना है। इसमें ग्रीष्मावकाश गृहकार्य से संबंधित गतिविधियों का आयोजन कराया जाना है। स्कूल खुलने के बाद पहले सप्ताह में गृहकार्य की जांच करते हुए बच्चों को ग्रेड देनी है। वहीं गृहकार्य में बच्चों की ओर से तैयार किए गए मॉडल, चार्ट आदि को सुरक्षित रखना है। मुख्य शिक्षा अधिकारी आरडी शर्मा ने कहा कि गृहकार्य को लेकर मिले निर्देश के तहत 24 मई को स्कूलों में अभिभावकों की बैठक की जाएगी।
विज्ञापन