फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   40 crore construction 'unlocked' in Jhabrera Assembly

झबरेड़ा विधानसभा में 40 करोड़ के निर्माण ‘अनलॉक’

Fri, 10 Jul 2020 11:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
40 crore construction 'unlocked' in Jhabrera Assembly
रुड़की में लोनिवि के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते विधायक देशराज कर्णवाल। - फोटो : ROORKEE
झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि झबरेड़ा विधानसभा में सड़कों के निर्माण के लिए 40 करोड़ रुपये शासन स्तर से स्वीकृत कराए हैं। समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सभी कार्यों को तेजी से पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए विधायक देशराज कर्णवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों के निर्माण से पहले मार्गों के दोनों ओर पानी की निकासी की जाए। बरसात के मद्देनजर जलभराव वाले इलाकों में विभिन्न विभागों के साथ स्थलीय निरीक्षण निकासी कराई जाए। साथ ही जो गांव पक्के मोटर मार्गों से नहीं जुड़ पाए हैं, उनकी कार्ययोजना एक माह के भीतर तैयार की जाए। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि लॉकडाउन के बाद अनलॉक शुरू हो चुका है। ऐसे में अब निर्माण कार्यों में एक दिन का भी विलंब नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण के लिए शासन से 39 करोड़ 85 लाख की स्वीकृति कराई जा चुकी है। सभी कार्यों को एक वर्ष के भीतर पूरा कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके अलावा अधिकारियों को दो वर्ष में लंबित कार्यों को एक माह में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि कृष्णानगर व सलेमपुर की समस्याओं को प्राथमिकता से हल कराया जाएगा। इन सभी कार्यों के पूर्ण हो जाने पर झबरेड़ा विधानसभा में क्षेत्र के लोगों के लिए सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी। बैठक में पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता सतवीर सिंह त्यागी, एके चौहान, जेई सुनील कुमार, जितेंद्र कटारिया, सलमान एडवोकेट, मुस्तकीम, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed