फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   25 वाहनों से पदनाम पट्टिका उतारी

25 वाहनों से पदनाम पट्टिका उतारी

Sun, 13 May 2018 12:20 AM IST
Updated Sun, 13 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
25 वाहनों से पदनाम पट्टिका उतारी
रुड़की।
विज्ञापन

निजी वाहनों पर लिखी पदनाम पट्टिका हटाने का अभियान शनिवार को भी जारी रहा। इस दौरान पुलिस ने 25 वाहनों से पदनाम पट्टिका उतारी जबकि 30 वाहनों के चालान काटे। जबकि पंजीकरण न करवाने पर एक बुलेट सीज की।
पुलिस मुख्यालय के आदेश पर सुबह पुलिस ने मिलिट्री तिराहे के पास दिल्ली की ओर से आने-जाने वाले वाहनों की जांच की। इस दौरान निजी वाहनों से पदनाम पट्टिका और साइन हटाए गए। यातायात निरीक्षक योगेश सक्सेना ने बताया कि कार्रवाई में 25 वाहनों से पदनाम पट्टिका हटाई। जबक 30 वाहनों के चालान काटे। जिन वाहनों पर आर्मी, पुलिस, प्रेस, प्रधान या किसी पार्टी पदाधिकारी होने की पट्टिका लगायी गई है वह खुद हटा लें पुलिस ऐसी पट्टिकाएं जब्त कर चालान काट रही है। इस दौरान पुलिस ने पंजीकरण न करवाने पर एक बुलेट सीज की। कागज न होने पर बुलेट सीज कर दी गई
विज्ञापन

लक्सर में भी 20 के चालान काटे
लक्सर। पुलिस ने क्षेत्र में अभियान चलाकर 20 से अधिक वाहनों से नेम प्लेटें हटवाकर चालान काटे। इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि लक्सर, सुल्तानपुर, रायसी में कई लोगों ने निजी वाहनों में विभागों और संस्थाओं के पदाधिकारियों के नाम की नेम प्लेट लगाई हुई थी। इसके अलावा भी कई वाहनों पर पुलिस, प्रेस और कई पार्टियों के झंडे आदि लगे हुए थे। पुलिस ने ऐसे वाहन मालिकों से खुद अपने वाहनों से नेम प्लेट हटवाने की अपील की। सीओ चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed