फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   26 lakhs cheated in the name of getting contract of setup box

सेटअप बॉक्स का ठेका दिलवाने के नाम पर 26 लख ठगे

Thu, 02 Sep 2021 12:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
26 lakhs cheated in the name of getting contract of setup box
टेलीविजन सेटअप बॉक्स का ठेका दिलाने और वितरकों की नियुक्ति का झांसा देकर एक महिला से 26 लाख रुपये हड़प लिए गए। शक होने पर पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पांच नामजद समेत कुछ अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मंगलौर के मोहल्ला लालबड़ा निवासी बबीता सैनी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ समय पूर्व उनकी कुछ व्यक्तियों से जान पहचान हुई थी। उन्होंने बताया कि वह रिलायंस जिओ कंपनी में सेटअप बॉक्स लगाने का कार्य करते हैं। इसका देशभर का ठेका उनके नाम पर आवंटित किया गया है। आरोप है कि आरोपियों ने एक करोड़ 25 लाख की राशि के सेटअप बॉक्स दिलाने की बात कही। इसके बाद पीड़िता ने आरोपियों को 26 लाख रुपये दे दिए, लेकिन आरोपियों ने उन्हें किसी प्रकार के सेटअप बॉक्स का ठेका नहीं दिलवाया और न ही सेटअप बॉक्स के वितरकों की नियुक्ति कराई गई। पुलिस ने नामजद किए गए अश्वनी कुमार, विनोद राय, अमित सैनी, तरनदीप सिंह, लवेश पांचाल, संजना व अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी कर रकम हड़पने, जालसाजी करने और अमानत में खयानत सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बाकी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed