फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   254 employees returned from Mumbai stopped at the border

मुंबई से लौटे 254 कर्मचारियों को बॉर्डर पर रोका

Mon, 23 Mar 2020 08:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 08:09 PM IST
विज्ञापन
254 employees returned from Mumbai stopped at the border
भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराने के लिए लगी मुंबई से लौटे यात्रियों की लाइन। - फोटो : ROORKEE
मुंबई से लौट रहे 254 लोगों को भगवानपुर पुलिस ने बॉर्डर पर ही रोक लिया। सभी को सीएचसी ले जाकर थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई और कोरोना जैसा कोई संदिग्ध लक्षण नहीं मिलने पर उन्हें रोडवेज की बसों से हरिद्वार भेज दिया गया। स्वास्थ्य विभाग ने सभी लोगों को 14 दिन तक घरों में क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को सहारनपुर रोडवेज की दो बसें सहारनपुर भगवानपुर की ओर आ रही थीं। दोनों बसों को काली नदी पुलिस चौक पर रोक लिया गया। साथ ही छुटमलपुर की ओर से आ रही एक बस को मंडावर चेक पोस्ट पर रोक लिया गया। पुलिसकर्मियों ने बसों को रोककर सवारियों से पूछताछ की तो बताया गया कि तीनों बसों में मौजूद 254 लोग मुंबई में काम करते हैं। वहां कोरोना के कई मामले सामने आने के बाद वे वापस घरों को लौट रहे हैं। उन्होंने बताया कि सहारनपुर तक सभी ट्रेन से आए हैं।
विज्ञापन

सहारनपुर प्रशासन ने भी का चेकअप कराने के बाद रवाना किया था। वहीं, मुंबई से 254 लोगों के आने की सूचना पर थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। सभी लोगों को सीएचसी भगवानपुर ले जाकर थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। इसमें किसी में भी कोरोना जैसे लक्षण नहीं मिले तो उनको हरिद्वार रोडवेज बस स्टैंड के लिए रवाना कर दिया गया। बताया जाता है कि सभी लोग टिहरी, रुदप्रयाग, ऋषिकेश, पौड़ी, श्रीनगर, चमोली के रहने वाले है। सीएचसी प्रभारी डॉ. विक्रांत सिरोही ने बताया कि सभी को 14 दिन के लिए क्वारंटीन रहने को कहा गया। सभी पर स्वास्थ्य विभाग की नजर बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed