{"_id":"57a8cbed4f1c1bb561ee4839","slug":"25-kilogramme-polythene-bag-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 किग्राम पॉलिथीन की थैलियां जब्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 किग्राम पॉलिथीन की थैलियां जब्त
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Mon, 08 Aug 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
पॉलीथीन जब्त करते एएनएम
- फोटो : amarujala
नगर निगम की ओर से सोमवार को पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया गया जिसमें निगम अधिकारियों और कर्मचारियों ने कई दुकानों से पॉलिथीन जब्त की। साथ ही पॉलिथीन रखने वाले दुकानदारों पर साढ़े 18 हजार रुपये का जुर्माना ठोका गया।
विज्ञापन
शहर में पॉलिथीन पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद खुलकर पॉलिथीन का इस्तेमाल हो रहा है। इस बात को देखते हुए नगर निगम के एसएनए उत्तम सिंह नेगी ने टीम के साथ छापे मारे। छापे के दौरान रोडवेज बस स्टेंड, सिविल लाइंस, मलकपुर चुुंगी रोड आदि पर स्थित दुकानों से करीब 25 किलोग्राम पॉलिथीन जब्त की गई। एसएनए उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि अभियान के दौरान दुकानदारों पर 18500 रुपये का जुर्माना भी ठोका गया है।
विज्ञापन