फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Exclusive: IIT Roorkee's 25 scientists among top two percent scientists in world

Exclusive: दुनिया के शीर्ष दो फीसदी वैज्ञानिकों में आईआईटी रुड़की के 25 वैज्ञानिक

Thu, 05 Nov 2020 06:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 05 Nov 2020 06:08 PM IST
विज्ञापन
Exclusive: IIT Roorkee's 25 scientists among top two percent scientists in world
आईआईटी रुड़की - फोटो : अमर उजाला

दुनिया के शीर्ष दो फीसदी वैज्ञानिकों में आईआईटी रुड़की के 25 वैज्ञानिक भी शामिल हैं। कैलिफोर्निया की नामचीन स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी रिसर्चर्स एंड एल्सेवियर ने वैज्ञानिकों की व्यक्तिगत परफॉरमेंस के आकलन के आधार पर यह सूची जारी की है। इसमें देश के 1492 वैज्ञानिकों के नाम शामिल हैं। देशभर की आईआईटी में सबसे ज्यादा 64 वैज्ञानिक आईआईटी दिल्ली के हैं।

विज्ञापन


हाल ही में स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी की ओर से वेबसाइट पर जारी आंकड़ों के मुताबिक, दुनिया के शीर्ष दो फीसदी वैज्ञानिकों में एक लाख 59 हजार 683 के नाम शॉर्ट लिस्ट किए गए हैं। खास बात यह है कि यूनिवर्सिटी की ओर से कराए गए सर्वे में संस्थानों के आधार पर नहीं बल्कि वैज्ञानिकों की व्यक्तिगत उपलब्धि के आधार पर यह सूची जारी की गई है। इसमें अलग-अलग तकनीकी क्षेत्र के वैज्ञानिकों के रिकॉर्ड के आधार पर उनकी रैंकिंग भी जारी की गई है।
विज्ञापन


वैसे तो यह सूची वैज्ञानिकों की व्यक्तिगत परफॉरमेंस के आधार पर जारी की गई है, लेकिन देश की आईआईटीज के आधार पर आकलन किया जाए तो वैज्ञानिकों की संख्या के लिहाज से आईआईटी दिल्ली पहले स्थान पर है। यहां के 64 वैज्ञानिक सूची में शामिल हैं जबकि 43 वैज्ञानिकों के साथ आईआईटी खड़गपुर दूसरे, 41 वैज्ञानिकों के साथ आईआईटी बांबे तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौथे स्थान पर आईआईटी मद्रास के 34 और पांचवें स्थान पर आईआईटी कानपुर के 32 वैज्ञानिक शामिल हैं। वहीं, आईआईटी रुड़की के 25 वैज्ञानिक भी इसमें शामिल हैं। आईआईटी रुड़की की मीडिया सेल प्रभारी सोनिका श्रीवास्तव ने बताया कि यह सूची कैलिफोर्निया की स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी की ओर से जारी की गई है। आईआईटी रुड़की के 25 वैज्ञानिकों का इसमें शामिल होना हमारे लिए गर्व का विषय है।

रिसर्च पेपर के आधार पर तैयार की गई रैंकिंग

वैज्ञानिकों की रैंकिंग रिसर्च पेपर के आधार पर तैयार की गई है। इसके अलावा साइटेशन के भी अंक मिले हैं। साइटेशन के अंक रिसर्च पेपर को पढ़ने और उनका अलग-अलग रिसर्च में इस्तेमाल करने की संख्या के आधार पर तय होता है। इसके अलावा भी कई अन्य मानकों को ध्यान में रखते हुए वैज्ञानिकों को रैंकिंग दी गई है।

ये हैं आईआईटी रुड़की के 25 वैज्ञानिक
एसपी हर्ष, अशोक कुमार सिंह, एके जैन, रविभूषण, विमल चंद्र श्रीवास्तव, अरुण कुमार सराफ, आईडी मल्ल, किरतपाल, एनपी पाधी, बिस्वरूप दास, आरपी सैनी, प्रदीप साहू, रवि पी गुप्ता, एमआर मौर्या, माला नाथ, धीरेंद्र कुमार द्विवेदी, पीके घोष, प्रदीप कुमार, आईवी सिंह, जीके सिंह, धर्मेंद्र सिंह, केआर जस्टिन थॉमस, पतित पावन कुंडू, राजेंद्र एन गोयल, यूसी कोठयारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed