फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   23 trees cut from cemetery, two named

Roorkee News: कब्रिस्तान से 23 पेड़ काटे, दो नामजद

Thu, 01 Jan 2026 05:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
23 trees cut from cemetery, two named
कब्रिस्तान की भूमि से बिना अनुमति के प्रतिबंधित 23 पेड़ काटने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कस्बा लंढौरा निवासी शफीकुर्रहमान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलौर-लंढौरा मार्ग पर स्थित सरवर पीर वाले कब्रिस्तान में खड़े प्रतिबंधित आम व जमोया के लगभग 23 पेड़ लंढौरा निवासी इरफान व सत्तार बिना अनुमति के 27 दिसंबर को चोरी से काट लिए हैं। इससे पेड़ काटते समय कब्रों को भी नुकसान पहुंचा है। वहां पेड़ काटे जाने का वीडियो भी बनाया गया है। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि इरफान व सत्तार निवासी लंढौरा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed