फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   2284 patients took advantage of the health fair

2284 मरीजों ने उठाया स्वास्थ्य मेले का लाभ

Sun, 24 Apr 2022 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
2284 patients took advantage of the health fair
रुड़की सिविल अस्पताल में आयोजित स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण करते सीएमओ। - फोटो : ROORKEE
सिविल अस्पताल में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत लगे स्वास्थ्य मेले में उमड़ी भीड़ ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। मेले में 2284 मरीजों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। मरीजों ने मेले में लगे 39 काउंटरों पर विभिन्न रोगों की जांच करवाने के साथ ही निशुल्क दवाएं भी प्राप्त की। लोगों ने शिविर में पहुंचकर आयुष्मान कार्ड भी बनवाए।
विज्ञापन

शनिवार को सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य मेले को रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने शुरू किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने हर व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया है। इस मेले में एक मंच पर विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहते हैं। जिससे मरीज अपना इलाज आसानी से करवा सकते हैं। मेले में शहर और देहात से 2284 मरीजों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया। मेले में संचारी रोग, एचआईवी परामर्श, टीकाकरण व वैक्सीनेशन, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य परामर्श, कैंसर रोकथाम जागरुकता, योग चिकित्सा, आयुर्वेदिक चिकित्सा, धूम्रपान तंबाकू के दुष्प्रभाव संबंधित सेवाएं, परिवार नियोजन सलाह, दिव्यांग प्रमाण पत्र, मेडिसन होम्योपैथिक, त्वचा, क्षय रोग, न्यूरोलॉजी, बाल रोग, दंत रोग, अस्थि रोग, न्यूरो सर्जरी, मातृत्व स्वास्थ्य एवं स्तनपान संबंधी जानकारी, मोतियाबिंद, जनरल सर्जरी साहित 39 काउंटर लगाए गए थे। इन काउंटरों पर डॉक्टरों को दिखाने के बाद 275 मरीजों ने खून की जांच करवाई। जबकि 197 मरीजों ने एक्सरे और 97 मरीजों के निशुल्क एल्ट्रासाउंड किए गए। इसके अलावा 28 मरीजों की ईसीजी की गई। इन मरीजों को जांच के बाद निशुल्क दवाएं दी गई। वहीं मेले में खाद्य आपूर्ति, शिक्षा विभाग, सूचना एवं प्रसारण विभाग, बाल विकास परियोजना, युवा कल्याण, आयुष्मान कार्ड, पंचायती राज आदि विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने यहां की योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। मेले में पहुंचे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुमार खगेंद्र ने सभी स्टाल का निरीक्षण किया। वहीं मरीजों से सेवाभाव से बात करने पर उन्होंने मेडिकल स्टाफ की सहराना की। सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि मेले में रजिस्ट्रेशन काउंटर सहित 39 काउंटर बनाए गए थे। यहां पहुंचे हर मरीज को पूरा इलाज देने का प्रयास किया गया। यही वजह थी कि अस्पताल में ओपीडी भी चालू रखी गई ताकि किसी मरीज को परेशानी न हो। इस दौरान शिविर में डॉ. विवेक तिवारी, डॉ. राजकुमार, डॉ. नीतिश, डॉ राजीव कुमार, डॉ. नियोनी, डॉ. विशांक बजाज, डॉ. नीलम, डॉ. आदित्य गुप्ता, डॉ. पीके सिंह, डॉ. प्रवीण कटारिया, डॉ. अमर कुमार, डॉ. अंकुर सैनी, डॉ. अरविंद कुमार मिश्रा, डॉ. ममता पुंडीर, डॉ. मनोज त्यागी, डॉ. अंकुर सक्सेना डॉ. अर्चना वर्मा, डॉ. रजत सैनी, डॉ. राजकेश पांडे व डॉ. विवेक लूूंबा आदि थे।
विज्ञापन

क्लब के बच्चों ने किया नुक्कड़ नाटक
सिविल अस्पताल में आयोजित स्वास्थ्य मेले में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम और यूथ क्लब रॉयल के बच्चों ने स्वास्थ्य संबंधित एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। उन्होंने नुक्कड नाटक की प्रस्तुति से स्वास्थ्य सेवाओं का प्रचार किया और व्यवस्थाओं पर प्रहार किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम से काउंसलर देवीलाल व दीपा, साथिया, अंजलि रानी, प्रियंका रानी, दीपक सैनी, प्रियांशी, स्वाति, वंश, रिमझिम, शिवनी पाल, नवीन कुमार, आराधना, शीतल, अंजू, खुशी, मीनू, कोमल, कोमल रानी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed