फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   223 patients were examined in the health camp

Roorkee News: स्वास्थ्य शिविर में 223 मरीजों की जांच

Sat, 16 May 2026 04:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 04:38 PM IST
विज्ञापन
223 patients were examined in the health camp
पिरान कलियर। इमलीखेड़ा ब्लॉक के अहतमालपुर टोडा कल्याणपुर स्थित पंचायत घर में शुक्रवार को संस्थागत प्रसव के प्रति जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
विज्ञापन


शिविर में जनरल ओपीडी के तहत 223 मरीजों की जांच की गई जबकि 68 महिलाओं ने स्त्री रोग विशेषज्ञ सेवाओं का लाभ लिया। एएनसी जांच के दौरान 15 गर्भवती महिलाओं का चेकअप किया गया जिनमें सात हाई रिस्क गर्भवतियां चिह्नित हुईं। इनमें एक नई हाई रिस्क प्रेग्नेंसी का मामला भी सामने आया। शिविर में लोगों को आवश्यक दवाओं का वितरण भी किया गया।
विज्ञापन

टीकाकरण अभियान के तहत 12 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया। राष्ट्रीय बाल एवं किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत 53 बच्चों एवं किशोरों की जांच की गई। वहीं गैर संचारी रोगों की जांच के तहत 130 लोगों की स्क्रीनिंग की गई और 39 लोगों के एक्स-रे किए गए। इसके अलावा 223 लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राव अकरम ने कहा कि संस्थागत प्रसव मां और नवजात शिशु की सुरक्षा के लिए बेहद आवश्यक है। इस अवसर पर फार्मेसी अधिकारी नौशाद, ग्राम प्रधान मोहम्मद अब्दुल वाजिद, डॉ. मालिका, डॉ. गोतेंद्र, आदित्य, बबीता, नीशू, प्रीति, सीमा, ईशा, राकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed