फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर एक साथ हजारों लोग करेंगे योग

अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर एक साथ हजारों लोग करेंगे योग

Tue, 19 Jun 2018 12:28 AM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर एक साथ हजारों लोग करेंगे योग
रुड़की। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में हजारों लोग एक साथ योग करेंगे। सामूहिक योग से एकत्रित ऊर्जा क्षेत्र में प्राचीन परंपरा को पुनर्जीवित करने का काम करेगी। इसके लिए जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हें। योग दिवस की पूर्व संध्या पर भारत स्वाभिमान न्यास एवं पतंजलि योग समिति की ओर से हवन और इसके बाद कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। रुड़की क्षेत्र से 30 बसें देहरादून में आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री के योग कार्यक्रम के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी के देवभूमि में पहुंचने के कारण इस बार योग दिवस महत्वपूर्ण हो गया है। शहर सहित देहात में इसको लेकर जबरदस्त उत्साह है। भारत स्वाभिमान न्यास एवं पतंजलि योग समिति की ओर से जगह-जगह योग कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। योग दिवस की पूर्व संध्या पर दिल्ली-हरिद्वार हाईवे स्थित ग्रेंड वेदांतम में शाम चार बजे यज्ञ का आयोजन किा गया है। इसके बाद कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसी स्थल पर 21 जून को सुबह छह से आठ बजे तक योग होगा। इसमें तीन हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। वहीं महिलाओं के लिए महिला पतंजलि योग समिति की ओर से नेहरू स्टेडियम में सुबह पांच से सात बजे तक योग कराया जाएगा। यहां 1200 महिलाओं के योग कराने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा सिंचाई विभाग के मुख्य भवन के सामने नहर किनारे स्थिति पार्क में, महाड़ी मंदिर सुभाष नगर, ध्रुव गार्डन कृष्णा नगर, पंत एकेडमी राजेंद्र नगर में भी योग कार्यक्रम होंगे। इसके साथ देहात क्षेत्रों में खानपुर में महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग दो योग कार्यक्रम स्थल बनाए गए हैं। लक्सर में प्यारेलाल धर्मशाला, भगवानपुर में मनोकामना मंदिर में योग कार्यक्रम होंगे। पतंजलि योग समिति के वरिष्ठ प्रशिक्षक देशबंधु ने बताया कि देहरादून में प्रधानमंत्री के योग कार्यक्रम में क्षेत्र से हजारों लोग पहुंचेंगे। इसके लिए पतंजलि द्वारा सरकार के सहयोग से 30 बसों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

-------------------------
जेल से भी समाज में फैलेगा योग का संदेश
रुड ़की। रुड़की की जेल से भी योग दिवस पर आयोजित होने वाले योग का संदेश बाहर तक फैलेगा। पतंजलि योग समिति की ओर से यहां सप्ताह भर का योग कार्यक्रम चलाया जा रहा है। यह कार्यक्रम 21 जून को संपन्न होगा। योग दिवस पर योग प्रशिक्षक कर्नल एमपी शर्मा, पवन कुमार और सर्वेश गिरी गोस्वामी महिला और पुरुष कैदियों को योग कराएंगे। यहां सुबह सात बजे से आठ बजे तक योग कार्यक्रम चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed