फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर फेल: ममता राकेश

डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर फेल: ममता राकेश

Sun, 17 Jun 2018 10:52 PM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर फेल: ममता राकेश

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झबरेड़ा। जिला पंचायत सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस और भाजपा नेताओं ने अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में जनसंपर्क किया। विधायक ममता राकेश ने डबल इंजन सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया है।

मानकपुर आमदपुर जिला पंचायत सीट पर बबली चौधरी के इस्तीफे ा के बाद हो रहे उपचुनाव में भाजपा से सुभाष वर्मा और कांग्रेस से कुसु़म चौधरी के बीच टक्कर मानी जा रही है। रविवार को किसान आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, विधायक ममता राकेश ने ने कुसुम चौधरी के समर्थन में तेज्जुपुर, मोलना, बिनारसी, बिंडू खंडक आदि गांव में जनसंपर्क किया। विधायक ममता राकेश ने कहा कि डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर विफल है। इस सरकार में किसान और व्यापारी परेशान हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को विजय बनाने का आह्वान किया। इस दौरान प्रत्याशी जिला पंचायत अध्यक्ष सविता चौधरी, प्रत्याशी कुसुम चौधरी, अभिषेक राकेश, तीरथ प्रधान, अशरफ सलमानी, नाथीराम, ठाकुर विजय पाल, वीरेंद्र सिंह, धर्मपाल चेयरमैन, बरखा देवी, बिजेंद्र चौधरी, रामपाल प्रधान व जावेद आदि मौजूद रहे। वहीं भाजपा प्रत्याशी सुभाष वर्मा ने बिंडू खंडक, मोलना, खजूरी में जनसंपर्क किया। इस दौरान सुभाष वर्मा ने कहा कि भाजपा ने क्षेत्र का चहुमुखी विकास किया है। जिला पंचायत सदस्य सुबोध राकेश ने भी भाजपा- की नीतियों पर प्रकाश डालते हुए सुभाष वर्मा को जिताने की अपील की। इस दौरान प्रमोद छपरा, प्रदीप कुमार, पवन तोमर, सतीश यादव, संजय त्यागी, सौभाराम प्रजापति, धर्मपाल सिंह, तेजपाल सिंह, रामकुमार, आदेश सैनी, रूप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed