फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   उफ्फ! हाईवे और सड़कों पर जाम की जाम

उफ्फ! हाईवे और सड़कों पर जाम की जाम

Sun, 29 Apr 2018 12:13 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
उफ्फ! हाईवे और सड़कों पर जाम की जाम
रुड़की। स्कूलों में तीन दिन की छुट्टी पड़ने से शनिवार सुबह से सड़कों पर हरिद्वार और देहरादून जाने वाले वाहनों का काफिला निकल पड़ा। इससे शहर की सड़कों से हाईवे तक पर जाम लग गया। हर तरफ वाहनों की कतारों में फंसे लोग चिलचिलाती धूप और हॉर्न के शोर में परेशान नजर आए। पुलिस देर रात तक जाम खुलवाने में जुटी रही।
विज्ञापन

शनिवार को दिल्ली-मेरठ की ओर से आने वाले वाहनों की मंगलौर तक कतारें लगी रही। यहां रेलवे पुल पर पुलिस के नहीं रहने से सड़क पर दौड़ने वाले वाहन चार-चार लाइनें बना लेते हैं। जिसकी वजह से सड़क पर जाम लग जा रहा है। पुल से पहले साउथ सिविल लाइन और ईजीडे के आसपास सड़क के दोनों ओर दुकानदारों ने पक्के निर्माण कर लिए हैं। सड़क के दोनों और अतिक्रमण ने वाहनों के निकलने के रास्ते बंद कर दिए। इसके बाद रही सही कसर मिलिट्री अस्पताल के पास लक्सर से रुड़की की ओर आने वाले वाहन पूरी कर दे रहे हैं। यहां प्रतिदिन जाम लगने से लोग बेहद परेशान हैं। वहीं रेलवे स्टेशन के पास एमडीडीए ने सड़क को खोद कर छोड़ दिया गया है। जिसकी वजह से रेलवे स्टेशन पर पहुंचना भी मुश्किल हो रहा है। नगर पालिका पुल, गणेशपुर पुल ,मालवीय चौक, बीएसएम तीराहा, रामनगर चौक, रामपुर चौक, नए पुल पर भी दिनभर जाम लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed