{"_id":"5ad7963c4f1c1b9d098b533a","slug":"201524078140-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाति प्रमाण पत्र लाएं और मुफ्त लें गैस सिलेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाति प्रमाण पत्र लाएं और मुफ्त लें गैस सिलेंडर
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
रुड़की। अब केंद्र सरकार की ओर से उज्ज्वला योजना के बाद उज्ज्वला प्लस योजना लांच की गई है। इसके तहत अनुसूचित जाति एवं जनजाति और पिछड़ा वर्ग की महिलाओं को कनेक्शन सहित मुफ्त गैस सिलेंडर दिए जाएंगे। इसके लिए महिलाओं को शहर की गैस एजेंसियों पर कंप्यूटराइज्ड जाति प्रमाण पत्र के साथ आवेदन करना होगा। 20 अप्रैल को उज्जवला दिवस पर ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम में आवेदनकर्ताओं को कनेक्शन दिए जाएंगे।
दीपाली गैस एजेंसी के मालिक एवं समाजसेवी योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से उज्ज्वला के बाद उज्जवला प्लस योजना लागू की है। इसके लिए एससी एसटी एवं ओबीसी की महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए जाएंगे। केंद्र सरकार कनेक्शन में लगने वाली 1600 रुपये की सिक्योरिटी खुद वहन करेगी। महिलाओं को कनेक्शन के साथ खाली गैस सिलेंडर मिलेगा। यदि गैस रिफिल कराने के साथ कनेक्शन लेना है तो इसके लिए 667 रुपये देने होंगे। योजना के तहत आवेदन करने वाले को कंप्यूटराइज्ड जाति प्रमाण पत्र लेकर एजेंसी पहुंचना होगा। इसके बाद 20 अप्रैल को ब्लॉक स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में आवेदनकर्ताओं को मुफ्त कनेक्शन जारी किए जाएंगे। गौरतलब है कि इससे पहले उज्जवला योजना के तहत बीपीएल कार्ड धारकों को यह सुविधा मिली थी।
परिवार के किसी भी सदस्य के पास हो सर्टिफिकेट
योजना का लाभ लेने के लिए केवल आवेदनकर्ता का ही सर्टिफिकेट जमा कराने की जरूरत नहीं है। परिवार में किसी भी सदस्य का कंप्यूटराइज्ड जाति प्रमाण पत्र हो तो उसे भी जमा कराया जा सकता है। क्योंकि कनेक्शन से पूर्व केवल यह पुष्टि करनी है कि आवेदनकर्ता एससी-एसटी या ओबीसी जाति से संबंधित है।
विज्ञापन
20 अप्रैल को महाअभियान, 15 लाख को कनेक्शन
रुड़की। देशभर में 20 अप्रैल को ग्राम समाज अभियान के तहत उज्ज्वला दिवस पर 1500 स्थानों पर प्रधानमंत्री एलपीजी पंचायत का आयोजन होगा। जिसमें 15 लाख महिलाओं को कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है। इसका मुख्य उद्देश्य गैस कनेक्शन के जरिये महिलाओं को सुरक्षा एवं कुशलता, स्वास्थ्य, पर्यावरण, आर्थिक विकास एवं सशक्तीकरण प्रदान करना है।