{"_id":"5bfaeccfbdec22414e430b3c","slug":"191543171279-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिकोत्सव में दिखी गढ़वाल, राजस्थान और पंजाब की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिकोत्सव में दिखी गढ़वाल, राजस्थान और पंजाब की झलक
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
श्रीमती तारावती इंस्टीटयूट ऑफ बायो मेडिकल एंड इलाइड साईंजीज में रविवार को नेशनल फार्मेसी वीक का समापन और 10वां वार्षिकोत्सव हुआ।
संस्था के निदेशक डॉ. पंकज शर्मा और निधि शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इसके बाद गणेश वंदना प्रस्तुत की गई। बी फार्मा, डी फार्मा और एम फार्मा आदि कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले होनहारों को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने गढ़वाली, राजस्थानी, पंजाबी डांस की प्रस्तुति के साथ गायन, कव्वाली आदि कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम में जावेद एंड ग्रुप ने ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान के अंतर्गत एक नाटक का मंचन भी किया, जिसमें बेटियों के साथ होने वाले अत्याचार और बेटियों की जन्म से पहले ही भ्रूण हत्या करने वालों को जागरूक किया। नेशनल फार्मेसी वीक के दौरान चेस प्रतियोगिता में हर्षित नामदेव, सोलो डांस में शाहरुख अंसारी, क्रिकेट प्रतियोगिता में बी फार्मा तृतीय वर्ष की टीम विजयी हुई। मैन ऑफ द मैच अक्षय कुमार रहे। इस अवसर पर सुनीता, सौम्या, रीना चौहान, दीपक सैनी, राधेश्याम, ममता, प्रियंका तेलवाल, दीपक कांबोज, लेखराज आदि मौजूद रहे।