{"_id":"5ae37c1b4f1c1b350b8b6e63","slug":"191524857883-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी कर वापस लौटा प्रेमी युगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी कर वापस लौटा प्रेमी युगल
Updated Sat, 28 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्सर। पांच दिन पहले घर से चले गए प्रेमी युगल बृहस्पतिवार देर शाम लक्सर कोतवाली पहुंचा। दोनों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने शादी कर ली है। सूचना पर दोनों के परिजन भी कोतवाली पहुंच गए ओर काफी समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। आखिरकार दोनों के परिजनों ने उन्हें गांव नहीं घुसने का तुगलकी फरमान जारी कर दिया।
पांच दिनों पहले एक गांव निवासी प्रेमी युगल फरार हो गया था। दोनों के परिजनों ने पुलिस को जानकारी दिए बगैर ही उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया। बृहस्पतिवार देर शाम प्रेमी युगल लक्सर कोतवाली पहुंच गया तथा उन्होंने पुलिस को अपनी मर्जी से शादी करने तथा एक दूसरे के साथ रहने की बात कही। जानकारी मिलने पर दोनों के परिजन भी लक्सर कोतवाली पहुंच गए और दोनों को काफी समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन प्रेमी युगल एक-दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़े रहे। इस पर परिजनों ने कोतवाली परिसर में दोनों को एक साथ रहने पर गांव में न घुसने का तुगलकी फरमान जारी कर दिया। इतना ही नहीं परिजनों के साथ ही कुछ लोगों ने प्रेमी युगल को क्षेत्र की सरहद में भी न घुसने की धमकी दी। परिजनों द्वारा के तुगलकी फरमान की चर्चा क्षेत्र में जोरों पर है। कोतवाल अमर चंद शर्मा ने मामले की जानकारी दी है।