{"_id":"5ad8e31b4f1c1b64098b56df","slug":"191524163355-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरी बारातियों की कार, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में गिरी बारातियों की कार, एक की मौत
Updated Fri, 20 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्सर। बारातियों से भरी एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से सलेमपुर निवासी एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को पहले लक्सर के अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डाक्टरों ने दो की हालत गंभीर होने पर देहरादून रेफर कर दिया।
रुड़की के सलेमपुर राजपुताना निवासी रविंद्र सैनी ने अपने बेटे का रिश्ता निरंजनपुर निवासी दिलीप की बेटी से किया था। बुधवार को सलेमपुर से निरंजनपुर गांव में दिलीप के घर बारात आई थी। इसमें सलेमपुर गांव से कुछ लोग अपनी कार से बारात में शामिल होने आए थे। शादी समारोह में भाग लेने के बाद वह अपनी कार से सलेमपुर गांव अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह निरंजनपुर-रायसी मार्ग पर नंदपुर गांव की पुलिया के निकट पहुंचे कार अनियंत्रित होकर पुलिया की रेलिंग तोड़कर 20 फीट खाई में जा गिरी। लक्सर शुगर मिल में गन्ना बेचकर घर लौट रहे निरंजनपुर गांव के एक किसान ने इसकी जानकारी रायसी पुलिस चौकी को दी। सूचना पर चौकी प्रभारी संजय रावत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को लक्सर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने कार सवार बब्बू (40, पुत्र सुखराम) को मृत घोषित कर दिया। जबकि कारसवार बंटी (पुत्र हरपाल) व नजर (पुत्र वीरेंद्र) को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। लोकेश (पुत्र जयपाल) व हरीश (पुत्र हरपाल) कि हालत गंभीर होने पर देहरादून रेफर कर दिया गया है। कोतवाली एसएसआई राकेश कुमार ने बताया की पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
मामूली बात को लेकर शादी में मारपीट
लक्सर। शादी में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है।
बुधवार को बसेड़ा गांव में बारात आई थी। शादी में शामिल होने आए मुजफ्फरनगर के तेजलहेड़ा गांव के एक युवक की दाबकी गांव के युवक के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों के बीच गाली-गलौज शुरू हुई। यह बात दाबकी गांव के युवक को नागवार गुजरी। उसने बसेड़ा गांव से अपनी रिश्तेदारी के कुछ लड़कों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद तेजलहेडा गांव के युवक मौके पर पहुंचे और युवक की धुनाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया। इससे पहले मामला कोतवाली पहुंचता कुछ लोगों ने दोनों पक्षों के युवकों में समझौता करवा दिया। एसएसआई राकेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो जाने पर हिरासत में लिए युवकों को छोड़ दिया गया है।