{"_id":"5a36b9e94f1c1b69678c2949","slug":"191513535977-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की में बनेंगे गरीबों के लिए 500 सस्ते आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की में बनेंगे गरीबों के लिए 500 सस्ते आवास
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत रुड़की में भी गरीबों के लिए 500 सरकारी सस्ते आवास बनाए जाएंगे। इसके लिए हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए जमीन की तलाश का जा रही है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत देशभर में गरीबों को सरकार की ओर से सस्ते आवास उपलब्ध कराने के लिए कार्रवाई की जा रही है। उत्तराखंड में कई शहरों में यह प्रक्रिया चल रही है। इस योजना के अंतर्गत शासन की ओर से रुड़की शहर का भी चयन किया गया है। इसके लिए हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की ओर से प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। प्राधिकरण के सचिव वंशीधर तिवारी ने बताया कि रुड़की में पांच सौ आवास बनाए जाएंगे। इसके लिए जमीन तलाश करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। अगले साल के प्रारंभ में लोगों को उनके सपनों का घर उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू की जा सकती है।
ज्ञात हो कि करीब तीन साल पहले रुड़की को भी हरिद्वार विकास प्राधिकरण का विस्तार कर प्राधिकरण में शामिल कर लिया गया था। तब से अभी तक रुड़की में कोई बड़ी आवासीय योजना प्राधिकरण की ओर से लागू नहीं की जा सकी है। प्राधिकरण की ओर से दावे तो कई किए गए, लेकिन अभी तक नक्शे पास कराना और निर्माणों को रोकना अथवा कंपाउंडिंग करने जैसे कामों के अलावा प्राधिकरण की ओर से कोई बड़ा काम शहर में नहीं किया गया। अब प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से यह योजना धरातल पर उतार कर रुड़की को पहली योजना देने के लिए प्राधिकरण की ओर से कार्रवाई की जा रही है।