फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   धूमधाम से मनाया गया ईद उल अजहा का पर्व

धूमधाम से मनाया गया ईद उल अजहा का पर्व

Sun, 03 Sep 2017 12:39 AM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
धूमधाम से मनाया गया ईद उल अजहा का पर्व
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रुड़की/मंगलौर/लंढौरा। ईदुल अजहा का त्योहार रुड़की और आसपास के इलाकों मंगलौर, भगवानपुर, लंढौरा, लक्सर, पिरानकलियर में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर जहां नमाजियों मेें नमाज अदा कर अमनचैन की दुआ की, वहीं एक दूसरे को बधाइयां भी दी। रुड़की स्थित ईदगाह में मौलाना ने नमाज अदा कराई। दूसरी ओर जामा मस्जिद में रहमानिया मदरसे के मौलाना ने नमाज अदा कराई। इसके बाद सभी लोगों ने गले लगाकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। ईद के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति न बनें इसके लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित एवं एसपी देहात मणिकांत मिश्रा की अगुवाई में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्थाओं पर पैनी निगाह रखी।

कलियर संवाददाता के मुताबिक पिरानकलियर और आसपास के इलाकों में भी ईदुल अजहा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दरगाह के सदर इमाम ने नमाजियों को नमाज अदा कराई। दूसरी ओर बेलड़ा, रहमतपुर, बाजुहेड़ी, सोहलपुर, मानूबास और आसपास के कस्बों के ईद का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंगलौर संवाददाता के मुताबिक मंगलौर और आसपास के इलाकों में ईदुल अजहा का त्यौहार परंपरागत तरीके से मनाया गया। सुबह आठ बजे ईदगाह में नमाजियों ने नमाज अदा की। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी। इसके बाद लोगों ने कुर्बानी की रस्म अदा की। मूसलाधार बारिश के चलते ईदुल अजहा की नमाज ईदगाह में नही हुई। नमाजियों ने अपने अपने मोहल्लों की स्थित मस्जिदों में नमाज अदा तक अमनचैन की दुआ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed