फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   18 cctv cameras installed for urse, not working

उर्स में लगे 18 सीसीटीवी कैमरे बंद

Thu, 08 Dec 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Thu, 08 Dec 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
18 cctv cameras installed for urse, not working
पिरान कलियर - फोटो : amarujala

कलियर में 15 दिनी उर्स मेले की सुरक्षा के लिए जिलेभर की खुफिया टीम और पुलिस प्रशासन को अलर्ट किया हुआ है। डीएम और एसएसपी कई बार बैठकें कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर चुके हैं। नाभा जेल पर हुए हमले के बाद से आतंकियों की तलाश में कलियर के लिए विशेष रूप से भी हाईअलर्ट जारी किया हुआ है। इसके बावजूद मेले में लगाए गए 18 सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े हुए हैं। दरगाह प्रबंधन और पुलिस प्रशासन एक-दूसरे पर अव्यवस्था की जिम्मेदारी डाल रहे हैं।

विज्ञापन


कलियर में साबिर पाक के 748वें सालाना उर्स का आगाज पांच दिसंबर से हो चुका है। देश-विदेश से जियारत के लिए जायरीनों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। इससे पहले मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने दो बार हरिद्वार और एक बार कलियर में बैठक की। इसके अलावा एक बार निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा भी लिया। एसएसपी ने भी पुलिस अधिकारियों के साथ कलियर में बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता होने के दावे किए। साथ ही हर जायरीनों पर नजर रखने की बात कही गई।
विज्ञापन


पटियाला की नाभा जेल पर हमले और मंगलौर के मोहम्मदपुर झाल पर संबंधित वर्दी बरामद होने के बाद कलियर में विशेष चेकिंग अभियान भी चलाया गया लेकिन, पुलिस अधिकारियों की आंखें नहीं खुली। अमर उजाला की पड़ताल में पुलिस-प्रशासन के दावे हवाई साबित हो रहे हैं। स्थिति यह है कि कलियर में सुरक्षा के लिए पुलिस की ओर से लगभग 18 कैमरे लगाए गए हैं लेकिन, सभी बंद पड़े हुए हैं। इस संबंध में जब क्षेत्रीय पुलिस अधिकारियों से बात की गई तो उनका कहना था कि दरगाह की ओर से बजट नहीं दिया गया है। इनकी मरम्मत करवाने की जिम्मेदारी दरगाह प्रबंधन की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरगाह प्रबंधक आरिफ राशिद का कहना है कि दरगाह प्रबंधन की ओर से कैमरे लगाए गए थे। इनके संचालन की जिम्मेदारी पुलिस की है। उर्स की सुरक्षा के लिए पुलिस की ओर से 25 नए सीसीटीवी कैमरों के लिए भी प्रस्ताव दिया गया है। उसे स्वीकृति के लिए मुख्य कार्यपालक अधिकारी को प्रेषित किया गया है। इनमें से जितने भी कैमरों की स्वीकृति मिलेगी उसे लगाया जाएगा। 


उर्स मेले की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मेले की संवेदनशीलता के साथ ही सुरक्षा की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। उर्स के लिए एसपी देहात और पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है। सुरक्षा के मानकों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
...राजीव स्वरूप, एसएसपी हरिद्वार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed