फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   विकास कार्यों में अनियमितताओं को लेकर डीएम से शिकायत

विकास कार्यों में अनियमितताओं को लेकर डीएम से शिकायत

Fri, 23 Nov 2018 12:34 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
विकास कार्यों में अनियमितताओं को लेकर डीएम से शिकायत
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

सुल्तानपुर साबतवाली के ग्रामीणों ने मनरेगा के विकास कार्यों में अनियमितताओं का आरोप लगाकर जिलाधिकारी से शिकायत की है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराने के बाद उचित कार्रवाई की मांग की। जिलाधिकारी दीपक ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी शिकायतों की जांच करवाई जाएगी।
बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत सुल्तानपुर साबतवाली के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी दीपक रावत से शिकायत कर बताया कि ग्राम पंचायत के हीराहेड़ी गांव के कुछ लोगों के ग्राम प्रधान ने मनरेगा के फर्जी कार्ड तैयार किए हैं जबकि लोगों को इसका लाभ नहीं मिला है। इससे सरकारी धन का पूरी तरह दुरुपयोग हुआ। साथ ही गांव में तालाब की खुदाई का कार्य दिखाया गया है जबकि गांव में ऐसा कोई काम नहीं हुआ है। आरोप यह भी है कि गांव के ही एक ग्रामीण ने अपने खेत की मिट्टी एक गोदाम में भराव के लिए बेची थी। जिस खेत से मिट्टी का उठान किया गया था उसमें कुछ मेड़ बनाकर तालाब की खुदाई दशाई गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि लोगों को भ्रम में डालकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों ने कई अन्य आरोप ग्राम प्रधान पर लगाकर जिलाधिकारी से जांच की मांग की है। शिकायत करने वालों में मोनू कुमार, ओमवीर, चंद्रशेखर, नरेंद्र कुमार, सचिन कमार, संदीप कुमार, नेपाल सिंह, महक सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वह राजनीति से प्रेरित हैं। शिकायतकर्ता चुनाव में हार गए थे। इसके चलते बार-बार झूठी शिकायत करते आ रहे हैं। पहले भी शिकायत की गई थी, लेकिन जांच में शिकायत झूठी पाई गई थी। जो आरोप लगाए गए हैं वह निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुमित चौधरी, ग्राम प्रधान पति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed