{"_id":"5ae37b2d4f1c1b87098b6ae9","slug":"171524857645-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपीपी मोड पर बने प्रदेश के पहले एफसीआई गोदाम का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीपीपी मोड पर बने प्रदेश के पहले एफसीआई गोदाम का लोकार्पण
Updated Sat, 28 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की/झबरेड़ा। प्रदेश के पहले भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के गोदाम का शुक्रवार को मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत और सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने हीराहेड़ी गांव में लोकार्पण किया। गोदाम में 10 हजार मीट्रिक टन अनाज का भंडारण हो सकेगा। पीपीपी मोड पर बने इस गोदाम की लागत करीब पांच करोड़ आई है। सरकार इसकी एवज में गोदाम मालिक को सालाना 84 लाख रुपये बतौर किराया देगी।
शुक्रवार को झबरेड़ा क्षेत्र के हीराहेड़ी गांव में केंद्र सरकार की निजी उद्यमी गारंटी योजना के तहत पीपीपी मोड पर करीब पांच करोड़ की लागत से तैयार हुए एफसीआई गोदाम का लोकार्पण किया गया। खास बात यह है कि सरकार ने इसके लिए कोई पैसा खर्च नहीं किया है। अब प्रदेश सरकार 10 साल तक सालाना 84 लाख रुपये बतौर किराया गोदाम स्वामी को अदा करेगी। लोकार्पण के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि धन सिंह रावत ने कहा कि एफसीआई गोदाम से क्षेत्र में अनाज के भंडारण क्षमता बढ़ने से कई लाभ होंगे। इससे न केवल क्षेत्र बल्कि प्रदेश में खाद्य सुरक्षा की योजनाओं को बल मिलेगा। सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि केंद्र सरकार ने उज्ज्वला और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना आदि से आखिरी छोर तक विकास पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने बालिकाओं से दुष्कर्म जैसे घिनौने कृत्य के खिलाफ फांसी की सजा को सही ठहराया। विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार हर वर्ग के विकास के लिए काम कर रही है। कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र राणा ने किया। मौके पर एफसीआई के डीजीएम वीके यादव, क्षेत्रीय प्रबंधक गंगेश्वर गुसाईं, प्रबंधक हेम कांडपाल, भाजपा जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान, पूर्व दर्जाधारी श्यामवीर सैनी, अमन त्यागी आदि मौजूद रहे।
जिले में खोले जाएंगे दो मॉडल डिग्री कालेज गरुड़की। उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि जल्द जिले में दो मॉडल डिग्री कालेजों की स्थापना की जाएगी। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से 12-12 करोड़ रुपये की धनराशि मुहैया कराई जाएगी। कैबिनेट मंत्री ने झबरेड़ा विधायक की कन्या डिग्री कॉलेज की मांग को स्वीकार करते हुए कहा कि जल्द मुख्यमंत्री की मौजूदगी में इसकी घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
झबरेड़ा क्षेत्र के हीराहेड़ी गांव में एफसीआई गोदाम का लोकार्पण करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि उनके क्षेत्र में आठ इंटर कालेज हैं, लेकिन कन्या डिग्री कालेज एक भी नहीं है। उन्होंने मंच पर मौजूद उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत से इसकी घोषणा करने की मांग की। उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि कन्या डिग्री कॉलेज की स्थापना के लिए उनकी सैद्धांतिक सहमति है। जल्द क्षेत्र में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित कराया जाएगा। मुख्यमंत्री इसकी घोषणा करेंगे। इस दौरान उन्होंने बताया कि जिले में दो मॉडल डिग्री कॉलेज खोलने की योजना है। इसके लिए केंद्र की ओर से 24 करोड़ की धनराशि मिलेगी। जल्द जिले में जगह चिह्नित कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
नहीं पहुंचे सीएम, भीड़ जुटाने में छूटे पसीने
- गोदाम का लोकार्पण करने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को पहुंचना था, लेकिन ऐन वक्त पर उनके खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए सीएम का कार्यक्रम रद्द होने की सूचना दी गई। इससे वहां पहले से कम संख्या में मौजूद लोगों में निराशा भी हुई। आखिर तक भीड़ जुटाने में आयोजकों के पसीने छूटे रहे। इस दौरान सीएम की ओर से भेजे गए संदेश को पढ़कर सुनाया गया। जिसमें उन्होंने एफसीआई गोदाम की स्थापना के लिए बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान सांसद निशंक ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत करने वाले विभाग के दो कर्मियों की सराहना भी की।
अब क्षेत्र से होगा खाद्यान्न का आवंटन
रुड़की। आंकड़ों के अनुसार उत्तराखंड प्रदेश में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत गेहूं का मासिक आवंटन 18 हजार 382 मिट्रिक टन और चावल का मासिक आवंटन 25 हजार 534 मीट्रिक टन होता है। मध्याह्न भोजन का आवंटन 1135 मीट्रिक टन और भारतीय सेना के लिए मासिक आवंटन 300 मीट्रिक टन है। इन सबको मिलाकर राज्य में खाद्यान्न का 43351 मीट्रिक टन मासिक आवंटन होता है। क्षेत्र में स्थापित गोदाम के भंडारण की क्षमता करीब 10 हजार मीट्रिक टन है। ऐसे में यह गोदाम काफी तक हरिद्वार सहित कई अन्य जिलों में खाद्यान्न की आपूर्ति करने में सक्षम होगा।