फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   भगवान परशुराम से की समाज की तरक्की और समृद्धि की प्रार्थना

भगवान परशुराम से की समाज की तरक्की और समृद्धि की प्रार्थना

Thu, 19 Apr 2018 12:08 AM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
भगवान परशुराम से की समाज की तरक्की और समृद्धि की प्रार्थना
रुड़की। शहर से देहात तक परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान हवन पूजन के साथ भंडारे आदि भी आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में लोगों ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की और देश की समृद्धि एवं तरक्की के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

ब्राह्मण जागृति मंच ने बुधवार को परशुराम जयंती पर परशुराम धर्मशाला में हवन और माल्यार्पण किया उसके बाद प्रसाद वितरण किया। मौके पर मंच की ओर से लक्सर कोतवाल अमर चंद शर्मा को सम्मानित किया। मंच के संयोजक गौरव वत्स ने बताया कि अमर चंद शर्मा को अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया है। इसके लिए उन्हें परशुराम रत्न से नवाजा गया। मंच के विधि सलाहकार आशीष पंडित ने कहा कि आगे भी मंच ब्राह्मण समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करेगा। साथ ही आने वाली छह मई को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके संयोजक सौरभ भूषण होंगे। समारोह में अमित वत्स, मयंक वत्स, रजत गौतम, विशाल शर्मा, विपिन शर्मा, गौरव शर्मा, गौरव वत्स, शुभम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। दूसरी ओर दिल्ली हरिद्वार हाईवे पर एटूजेड ऑटोमोबाइल्स में परशुराम जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान परशुराम के चित्र पर मार्ल्यापण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य चौधरी धीर सिंह ने कहा कि परशुराम किसी एक जाति के पूजनीय न होकर सर्वसमाज के मार्गदर्शक हैं। कार्यक्रम में जसबीर पुंडीर, जेपी शर्मा, पिंटू शर्मा, मदन सिंह रावत, सचिन रोड, सीमा चौधरी रेखा शर्मा, संजीव शर्मा, सागर गोयल एवं धनंजय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भगवानपुर में हर्षोल्लास से मनाई जयंती
भगवानपुर। करौंदी गांव में सांसद प्रतिनिधि व उनके समर्थकों ने परशुराम जयंती हर्षोल्लास से मनाई। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौहान ने कहा कि परशुराम एक ऐसे महापुरुष रहे जिनका पूरा जीवन कठोर तप में गुजरा। क्रोधित स्वभाव जरूर रहा लेकिन क्षमाशील रहे हैं। ऐसे महापुरुष को आज भी समाज में याद किया जाता है। मौके पर सुमित कश्यप, मोहित कुमार, सोनू कश्यप, तरुण चौहान, राजकुमार राणा, संजय, गौरव, अभिषेक, दीपा, रूबी सैनी, पिंकी, रेखा, अनिल, जयदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खानपुर में कार्यक्रम की धूम
खानपुर। स्वयं सेवक संघ की ओर से ब्राह्मणवाला गांव में भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। मौके पर शिव हनुमान मंदिर के पुजारी प्रेमानंद गिरि महाराज ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने आदिकाल से समाज को विकास की नई दिशा प्रदान की है। जो आज भी निरंतर जारी है। राम कुमार शर्मा ने कहा कि उनके जीवन का एक ही मकसद था कि वह समाज को शिक्षित कर सकें। इस अवसर पर संघ के प्रदेश संगठन मंत्री रतेंद्र तिवारी, सोमदत्त शर्मा, प्रमोद शर्मा, सुरेश शर्मा, मदन शर्मा, विकास शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, सुकचंद्र शर्मा, ब्रजमोहन शर्मा, अवधेश शर्मा, बंटी शर्मा, सुभाष चंद्र, अशोक कौशिक, इलम चंद शर्मा, बृजेश शर्मा, अरुण शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed