फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   जिला पंचायत बोर्ड की बैठक आज, गरमाई राजनीति

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक आज, गरमाई राजनीति

Sat, 23 Dec 2017 12:05 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक आज, गरमाई राजनीति
रुड़की। जिला पंचायत अध्यक्ष सविता चौधरी को दुकानों के आवंटन में अनियमितताओं के आरोप में निलंबित करने और जिला पंचायत के संचालन के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन करने के बाद जिला पंचायत बोर्ड की पहली बैठक आज शनिवार को हो रही है। इसको लेकर जिला पंचायत की राजनीति गरमा गई है। एक तरफ समिति नामित सदस्य पहली बैठक को सफल बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं वहीं निलंबित जिला पंचायत अध्यक्ष सविता चौधरी खेमे ने बैठक का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को दोनों खेमें अपने-अपने पक्ष में घेराबंदी करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

पिछले महीने राज्य सरकार ने जिला पंचायत अध्यक्ष सविता चौधरी को ज्वालापुर और भगवानपुर में जिला पंचायत की दुकानों के आवंटन में अनियमितताएं पाने पर निलंबित कर दिया था। इसके बाद जिला पंचायत के संचालन के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। इसमें खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की पत्नी रानी देवयानी सिंह, पूर्व विधायक मोहम्मद शहजाद के भाई मोहम्मद सत्तार और भाजपा के जिला पंचायत सदस्य अमीलाल वाल्मीकि शामिल हैं। समिति के गठन के बाद जिला पंचायत बोर्ड की पहली बैठक शनिवार को जिला पंचायत सभागार में सुबह 11 बजे बुलाई गई है। माना जा रहा था कि पहली बैठक हंगामेदार होगी। बैठक को लेकर शुक्रवार को दिनभर जिला पंचायत की राजनीति गरमाई रही। संचालन समिति की ओर से विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने बताया कि बैठक पूरी तरह विकास को समर्पित रहेगी। उन्होंने बताया बैठक में सभी सदस्यों के क्षेत्र में लगने वाले हैंडपंप के आवंटन समेत जिला योजना के प्रस्तावों समेत कई मुद्दों पर चर्चा होगी। दूसरी ओर जिला पंचायत की निलंबित चेयरमैन सविता चौधरी के जेठ चौधरी राजेंद्र सिंह ने बताया कि सरकार का चेयरमैन को निलंबित करने का कदम अलोकतांत्रिक है। इसका सभी सदस्य विरोध कर रहे हैं। उनके खेमे के सभी सदस्य शनिवार को होने वाली बैठक का बहिष्कार करेंगे। उन्होंने कहा कि बोर्ड में उनका बहुमत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed