{"_id":"5a3ea10d4f1c1b96698babca","slug":"161514053901-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटतौली को लेकर किसानों ने शुगरमिल में किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटतौली को लेकर किसानों ने शुगरमिल में किया हंगामा
Updated Sun, 24 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
लक्सर। घटतौली को लेकर लक्सर शुगर मिल व क्षेत्रीय किसानों के बीच पिछले कई दिनों से चली आ रही तनातनी कम होने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को एक किसान अपना गन्ना लेकर मिल पहुंचा तो मिल के कांटे और बाहर के कांटे के तौल में भारी अंतर आया। कई के तौल में अंतर आने पर किसान भड़क गए और मिल प्रबंधन पर हेराफेरी करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम और पुलिस ने मिल का कांटा बंद करवा कर दूसरे कांटे की व्यवस्था करवाने पर गुस्साए ग्रामीण शांत हुए।
कोतवाली क्षेत्र के मखियाली खुर्द निवासी अख्तर शनिवार को मिल में गन्ने से भरी बुग्गी को लेकर पहुंचा। बताया जाता है कि अख्तर ने जब मिल के कंप्यूटर कांटे से अपनी बुग्गी को तौला तो बाहर तुलाने की पर्ची से छह क्विंटल का अंतर आया। इस पर उसने अपने गांव से गन्ना लेकर पहुंचे दूसरे किसान जावेद के वाहन का भी काटा कराया तो उसके वाहन में भी चार क्विंटल का अंतर मिला। अख्तर ने मिल परिसर में मौजूद अन्य किसानों को मिल के कांटे पर हो रही घटतौली की जानकारी दी। इस पर किसान तौल केंद्र पर इकट्ठा हो गए। गुस्साए किसानों ने मिल पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष जयपाल फौजी, जिला भारतीय किसान संघ के प्रदेश महामंत्री कुशल पाल सिंह व प्रधान मनीष कुमार पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गए। सूचना पर लक्सर एसडीएम और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान किसान घटतौली के साथ-साथ अन्य आरोप मिल पर लगाते रहे। एसडीएम ने किसानों को भरोसा दिया कि मिल प्रबंधन के साथ वार्ता कर उनकी समस्याओं का हल निकाला जाएगा। उसके बाद हंगामा कर रहे किसान शांत हो पाए। एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने बताया कि तौल केंद्र की जांच करने के लिए बाट माप विभाग की टीम को बुलाया है। टीम की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल उक्त कांटे पर किसानों के वाहनों का तौल बंद करवा दिया गया है। उसके स्थान पर किसान मिल में लगे दूसरे कांटे पर अपना गन्ना तुलवा सकेंगे। हंगामा करने वाले किसानों में सत्यवीर, सीताराम, सुशील चौधरी, जसवीर प्रधान, पूरन सिंह, चंद्रशेखर, बंगाल, रमेश, चंद्रपाल एडवोकेट, राजकुमार, गोरख सिंह, राजेश कुमार, अनुज कुमार आदि किसान मौजूद रहे।