{"_id":"57697be94f1c1bb50ab486cd","slug":"16-vehicle-seized-loaded-with-illegal-mineral","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनिज से लदे 16 वाहन सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनिज से लदे 16 वाहन सीज
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Tue, 21 Jun 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
जेसीबी
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्पुसर लिस ने सोमवार रात क्षेत्र में गश्त के दौरान अवैध खनिज (रेत-बजरी) से लदे 16 वाहनों को पकड़ा है जिन्हें कोतवाली लाकर सीज कर दिया गया है। साथ ही उन स्टोन क्रशरों को भी नोटिस भेजने की तैयारी शुरू कर दी है जहां से इन वाहनों में खनिज सामग्री खरीदकर लादी गई थी।
सोमवार रात को कोतवाल जयदेव आर्य के नेतृत्व में उपनिरीक्षक ध्वजवीर व जहांगीर ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया। कोतवाल जयदेव आर्य ने बताया कि लक्सर के रायसी रोड, सुल्तानपुर रोड व रुड़की तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाकर अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान खनिज सामग्री से लदे ऐसे 16 ट्रकों को पकड़ा गया जिनके पास खनिज सामग्री ले जाने का जे-फार्म नहीं था। पकड़े गए वाहनों को कोतवाली लाकर सीज कर दिया गया।
वहीं एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने स्टोन क्रशर के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी भी शुरू कर दी है। कोतवाल जयदेव आर्य ने बताया कि पकड़े गए वाहन जहां से अवैध रूप से खनन सामग्री खरीदकर लाए हैं उन स्टोन क्रशरों को नोटिस भेजा जा रहा है। साथ ही अवैध रूप से खनन के काम में जुटे अन्य स्टोन क्रशरों को भी नोटिस भेजा जाएगा।
विज्ञापन
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने जेसीबी पकड़ी
रुड़की। भट्ठे पर अवैध रूप से खनन कर रही जेसीबी को सीज कर दिया गया है। नारसन क्षेत्र में किसी काम के लिए गए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने यह कार्रवाई की।
मंगलवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित नारसन क्षेत्र के दौरे पर गए हुए थे। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जैसे ही टिकौला गांव में पहुंचे तो उन्हें एक भट्ठे पर अवैध रूप से मिट्टी खोद रही जेसीबी नजर आई। उन्होंने जेसीबी को देखकर भट्ठे पर मिले लोगों से खुदाई के लिए अनुमति पत्र मांगा, लेकिन कोई भी जेसीबी चलाने के कागजात नहीं दिखा सका जिस पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने जेसीबी को सीज कर दिया। जेएम के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारियों ने सीज जेसीबी को लखनौता पुलिस के हवाले कर दिया।