फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   16 students of motherhood selected in placement drive

मदरहुड विश्वविद्यालय के 16 छात्र-छात्राओं में प्लेसमेंट ड्राइव में चयन

Thu, 06 Jan 2022 08:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 08:21 PM IST
विज्ञापन
16 students of motherhood selected in placement drive
मदरहुड विश्वविद्यालय में आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में 16 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। नए साल में चयन होने पर छात्रों और उनके अभिभावकों में खुशी का माहौल है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारियों ने छात्रों को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
विज्ञापन

निदेशक (प्रशासन) दीपक शर्मा ने बताया कि हेल्थ केयर और मार्केटिंग के क्षेत्र में प्रसिद्ध कंपनी विबलिन इंडिया के एचआर हेड ने कैंपस में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया था। इसमें फार्मेसी और विज्ञान संकायों से 90 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कुलपति प्रो. नरेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रथम औरं द्वितीय राउंड के बाद 16 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। इनका पैकेज लगभग चार लाख रुपये प्रतिवर्ष रहेगा। साथ ही 10 लाख तक का बीमा और विभिन्न सुविधाएं भी मिलेंगी। फार्मेसी के प्राचार्य प्रो. पारथा सारथी राव ने बताया कि उनके संकाय से सुमित हुड्डा, हिमांशु तरार, शुभम कुमार, विनीत कुमार, सुबिया, सलमान मलिक, सौरभ शर्मा, रवि पंवार, मोहम्मद असद, अनित रोथियान, विभु त्यागी, अनिकेत त्यागी, शिवम कुमार, माहित शर्मा, शिवम कुमार का चयन हुआ है। विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. अभिषेक स्वामी ने बताया कि विज्ञान संकाय के करण सिंह को सफलता मिली है। कुलपति और प्रोफेसरों ने छात्रों को इस सफल प्रयास के लिए बधाई दी।
विज्ञापन

आरआईटी में भी 12 छात्रों का कैंपस प्लेसमेंट
पुहाना स्थित रुड़की इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में सीमेंट लिमिटेड की ओर से आयोजित पूल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में बीटेक (सिविल इंजीनियरिंग) और एमबीए (मार्केटिंग) केे अंतिम वर्ष के 76 छात्रों ने प्रतिभाग किया। कंपनी के असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट (मार्केटिंग) अमिताभ सिहाग ने प्लेसमेंट का नेतृत्व किया। इस दौरान छात्रों का चयन टेक्नो मार्केटिंग ऑफिसर और मार्केटिंग ऑफिसर के लिए 2.7 एलपीए के लिए किया गया। यह पद उत्तर भारत के लिए है। ड्राइव में दो राउंड में परीक्षा ली गई। इसमें 12 छात्रों का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed