फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   बादल, हल्की बूंदाबांदी ने दिलाई गर्मी से राहत

बादल, हल्की बूंदाबांदी ने दिलाई गर्मी से राहत

Wed, 12 Jun 2019 11:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
बादल, हल्की बूंदाबांदी ने दिलाई गर्मी से राहत
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

आसमान में छाए बादल और बुधवार सुबह हुई हल्की बूंदाबांदी गर्मी से कुछ हद तक राहत दे गई। दूसरी ओर, बादल देखकर बारिश का इंतजार कर रहे किसानों की उम्मीदों को उस समय झटका लगा, जब बेहद हल्की बूंदाबांदी के बाद ही आसमान साफ हो गया। बता दें कि बारिश की आस में किसान काफी दिनों से आसमान की ओर टकटकी लगाकर बैठे हैं।
बुधवार को दिन निकले से पहले ही आसमान में बादल छा हुए थे। यह देख लोगों को गर्मी से राहत की संभावना जगने लगी, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल है। हर कोई बारिश का इंतजार कर रहा है। करीब साढ़े छह बजे बूंदाबांदी शुरू हुई तो लोगों की उम्मीदें और बढ़ गईं। हालांकि, दो-चार मिनट की हल्की बूंदाबांदी के बाद ही बारिश रुक गई, लेकिन आसमान में बादल छाए रहे। करीब नौ बजे तक आसमान में बादल और धूप की आंखमिचौली जारी रही।
विज्ञापन

इसके बाद आसमान पूरी तरह साफ हो गया और सामान्य दिनों की तरह तेज धूप खिल गई, लेकिन बुधवार को अन्य दिनों की अपेक्षा गर्मी कम रही। वहीं, बारिश नहीं होने के कारण किसानों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। क्योंकि, किसान भीषण गर्मी में महंगा डीजल लाकर सिंचाई करने को मजबूर है। वहीं, अधिकतर बिजली से से खेतों की सिंचाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज हवा से दो दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति ठप
खानपुर। क्षेत्र में मंगलवार देर शाम चली तेज हवाओं से दो दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। भीषण गर्मी और उमस के चलते ग्रामीणों ने रात जागकर बिताई। बुधवार दोपहर बाद आपूर्ति सुचारु हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली।

मंगलवार को मौसम बिगड़ने से जहां आसमान में बादल छा गए वहीं तेज हवा चलने से रात आठ बजे क्षेत्र प्रह्लाद, शाहपुर, आलमपुरा, हस्तमौली, मदारपुर, सहीपुर, अब्दीपुर, याहियापुर, सिकंदरपुर कला, सिकंदरपुर खुर्द, भारूवाला, बालचंदवाला, ब्राह्मणवाला, खानपुर, मोहनावाला, डेरियो, बादशाहपुर, तुगलपुर, माडाबेला, चंद्रपुरी कला, चंदपुरी खुर्द, शेरपुर बेला, दल्लावाला, जोगावाला, दाबकी खेड़ा, मोहनावाला डेरा, नाईवाला आदि गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीण कुशल पाल, सुमित, अरुण कुमार, महिपाल, लव सैनी, सोनू राठी आदि ने बताया कि आपूर्ति ठप होने से गर्मी और उमस के कारण ग्रामीणों को रातभर जागना पड़ा। बुधवार दोपहर बाद आपूर्ति सुचारु हो पाई। उधर, इस बाबत ऊर्जा निगम के अधिकारियों का पक्ष जानने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed