{"_id":"5d013e30bdec2207680ed668","slug":"156036253515-roorkee-news192","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग ने फायरिंग कर भगाया गुलदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग ने फायरिंग कर भगाया गुलदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर
नन्हेड़ा गांव में गश्त के लिए वन विभाग की टीम ने अचानक सामने आए गुलदार को फायरिंग कर भगाना पड़ा। अब टीम प्रशासन की अनुमति लेकर गुलदार को पकड़ेगी। नन्हेड़ा अंनतपुर गांव में गुलदार की दस्तक से किसान बीस दिन से खेतों का रुख भी नहीं कर पा रहे हैं।
बीस दिन से भगवानपुर क्षेत्र के नन्हेड़ा अंनतपुर गांव में गुलदार दिखाई दे रहा है, जो किसानों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। ग्रामीण लगातार वन विभाग के अधिकारियों को इस बाबत सूचना दे रहे हैं। इस पर मंगलवार रात को वन विभाग की टीम गांव में पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात खेतों में पहुंची टीम का सामना अचानक गुलदार से हो गया। इस दौरान गुलदार टीम की ओर हमला करने को बढ़ा तो अधिकारियों ने हवाई फायरिंग की और पटाखे छोड़े। फायरिंग और पटाखों की आवाज इस पर गुलदार भाग गया। वन रेंजर आन सिंह कांदली ने बताया कि उन्होंने गुलदार को भगाने के लिए फायरिंग की थी। गुलदार को पकड़ने के लिए शासन से अनुमति मांगी गई है। फिलहाल गांव में जाकर ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं, फायरिंग व पटाखे छोड़कर गुलदार को भगवाने का प्रयास जारी है। इस दौरान टीम में वन रेंजर आन सिंह कादली, अमन कुमार, प्रमजीत, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।