{"_id":"5d013e2abdec2207826df6bf","slug":"15603625281-roorkee-news51","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्लाटर हाउस का विरोध करने वालों पर कार्रवाई से रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्लाटर हाउस का विरोध करने वालों पर कार्रवाई से रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
मंगलौर में स्लाटर हाउस का विरोध करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं। लक्सर विधायक संजय गुप्ता समेत विभिन्न हिंदू संगठनों ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया है। विधायक ने यहां तक चेतावनी दे डाली कि अगर शासन प्रशासन कार्रवाई जारी रखता है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराएंगे।
मंगलौर में बन रहे स्लाटर हाउस का विरोध एक बार फिर तेज हो गया है। बुधवार को हिंदू संगठन के अनेक लोगों ने सुल्तानपुर पहुंचकर लक्सर के भाजपा विधायक संजय गुप्ता से मुलाकात की। उनका कहना था कि मंगलौर में स्लाटर हाउस का विरोध करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। इससे हिंदू संगठनों के लोगों को गहरा रोष है। उन्होंने विधायक इन मुकदमों को तत्काल वापस लिए जाने की मांग की। उधर, विधायक संजय गुप्ता का कहना है कि हरिद्वार जिला अध्यात्म के साथ ही हिंदुओं का पवित्र तीर्थ स्थल है। ऐसे में जिले में स्लाटर हाउस चलाना हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाता है।
इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन स्लाटर हाउस का विरोध करने वालों के खिलाफ कार्रवाई पार्टी किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराएंगे। विधायक से भेंट करने वालों में भारत स्वाभिमान के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश, हिंदू जागरण मंच के प्रदेश संपर्क प्रमुख नाथीराम सैनी, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सुमंत आर्य व नितिन शर्मा, आर्य समाज के जिला अध्यक्ष हाकम सिंह जिला प्रमुख धर्म जागरण के पद्मगिरी, बजरंग दल के प्रांतीय संयोजक अनिल कुमार, प्रदेश अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद गो रक्षा विभाग के देवेंद्र पाल, जिला अध्यक्ष विनोद त्यागी, जिलामंत्री संजय पाल और भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष चतर सेन समेत कई शामिल थे।