फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   25 हजार की आबादी को महज डेढ़ घंटे मला पानी

25 हजार की आबादी को महज डेढ़ घंटे मला पानी

Wed, 12 Jun 2019 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
25 हजार की आबादी को महज डेढ़ घंटे  मला पानी
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

रामनगर में बुधवार को नगर निगम की जेबीसी से नाले की खुदाई के दौरान राइजिंग लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। यहां जल संस्थान राइजिंग लाइन का लीकेज ठीक कर रहा था। प्रेशर न बन पाने से इस वजह से क्षेत्र में केवल डेढ़ घंटे ही पानी की सप्लाई हो सकी। 25 हजार की आबादी को पीने के पानी के लिए दिक्कत उठानी पड़ी। खुदाई को लेकर नगर निगम और जल संस्थान के बीच समन्वय का भी अभाव दिखा।
राइजिंग लाइन क्षतिग्रस्त होने नगर निगम ने जहां नाला निर्माण का काम रोक दिया है, वहीं जल संस्थान आज नगर निगम प्रशासन को इस बाबत नोटिस भेजने की तैयारी में है। जल संस्थान की ओर से मुरली जूस वाले के सामने राइजिंग लाइन का लीकेज ठीक किया जा रहा था, वहीं चंद कदमों की दूरी पर रामनगर स्थित शिव चौक पर नगर निगम ने नाले की दीवार के निर्माण के लिए नाले के अंदर जेसीबी से मलबा निकालने का काम शुरू कर दिया। इससे राइजिंग लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे देखते ही देखते गड्ढे में पानी भर गया। राइजिंग लाइन क्षतिग्रस्त होते ही नगर निगम को मंगलवार को काम रोकना पड़ा। नाले से मिट्टी निकालते वक्त मौके पर न तो नगर निगम के अपर सहायक अभियंता जगदीश अरोड़ा मौके पर मौजूद थे, और न ही जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता हिमांशु त्यागी। शिव चौक पर ही तीसरी बार राइजिंग लाइन क्षतिग्रस्त हुई है।
विज्ञापन

दो बजे तक ठीक कराते रहे लीकेज
जल संस्थान की ओर मंगलवार को मुरली जूस वाले की दुकान के आगे क्षतिग्रस्त राइजिंग लाइन ठीक कर दी गई। जलकल अभियंता राजेश निर्वाल ने बताया कि वे मंगलवार की रात दो बजे तक लीकेज ठीक करवाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से जब शिव चौक नाले से मिट्टी निकाली जा रही थी तो हमें सूचित नहीं किया गया। जिससे जेसीबी की ठोकर लगने से राइजिंग लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। बृहस्पतिवार को नगर निगम को नोटिस दिया जाएगा। नगर निगम ही लाइन की मरम्मत करेगा। जल्द ही लाइन ठीक करवाई जाएगी।

- हिमांशु त्यागी, अपर सहायक अभियंता रुड़की
यदि नगर निगम की जेसीबी से राइजिंग लाइन क्षतिग्रस्त हुई है तो उसे ठीक करवाया जाएगा। उसके बाद नाला निर्माण का काम शुरु करवाया जाएगा।
- रजित कोटियाल, सहायक अभियंता नगर निगम
यदि नगर निगम और जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता शिव चौक पर नाले की खुदाई के दौरान वहां खड़े रहते तो राइजिंग लाइन क्षतिग्रस्त नहीं होती। दो विभागों में सामंजस्य के अभाव में राइजिंग लाइन टूटी। अब लोगों पानी के लिए भटकना पड़ेगा।
- पंकज सतीजा, पूर्व पार्षद रामनगर क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed