फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   जिस महकमे पर जिम्मेदारी वही बना गैर जिम्मेदार

जिस महकमे पर जिम्मेदारी वही बना गैर जिम्मेदार

Wed, 09 May 2018 10:16 PM IST
Updated Wed, 09 May 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
जिस महकमे पर जिम्मेदारी वही बना गैर जिम्मेदार

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की।
इसे कहते हैं बाड़ ही खा गई उजाड़। अतिक्रमण रोकने के बजाए सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने सछ़क के किनारे बैरिकेडिंग कर खुद ही अतिक्रमण कर लिया है। ऐसे में सड़क से कोतवाली की दीवार तक करीब आठ फीट की जगह न चलने के काम आ रही है और न ही इसका इस्तेमाल वाहनों के खड़े करने के लिए हो पा रहा है। नगर निगम भी इसे अतिक्रमण मानते हुए कार्रवाई की बात कह रहा है।
शहर के पॉश इलाके में सिविल लाइंस में पुलिस ने कोतवाली की चाहरदीवारी से सड़क के किनारे तक बैरिकेडिंग कर मार्ग अवरुद्ध कर दिया है। इससे यह जगह न तो लोगों के चलने के काम आ पा रही है और न ही वाहन खड़े करने के इस्तेमाल में आ रही है। यही नहीं कोतवाली के बाहर सड़क किनारे करीब 20 दिन से एक दुर्घटनाग्रस्त कार भी अवरोध बनी हुई है। यह अकेले सिविल लाइंस कोवाली की ही स्थिति नहीं है, बल्कि बीटी गंज बाजार में स्थित पुलिस चौकी भी इससे अलग नहीं है। यहां भी पुलिस ने चौकी के बाहर बैरिकेडिंग लगाकर अतिक्रमण कर रखा है। व्यापारी नेता नवीन गुलाटी का कहना है कि पुलिस की नजर आम लोगों के अतिक्रमण पर तो रहती है, लेकिन अपने अतिक्रमण पर वह मुहं फेरे हुए है। जबकि पुलिस और प्रशासन के साथ हुई बैठकों में यह मुद्दा कई बार उठने के बावजूद जस का तस है। उन्होंने कहा कि कोतवाली के बाहर बैरिकेडिंग लगाकर अतिक्रमण करना पुलिस की मंशा पर सवाल खड़ा कर रहा है। जब पुलिस खुद अअतिक्रमण कर रही है तो शहर में किस अधिकार से अतिक्रमण अभियान चलाएगी।
विज्ञापन


कोट -
कोतवाली के बाहर बैरिकेडिंग लगे होने की जानकारी नहीं है। यदि बैरिकेडिंग लगाई गई तो यह अतिक्रमण है। जल्द ही इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अशोक पांडेय, मुख्य नगर आयुक्त

कोतवाली पुलिस से पहले भी इस संबंध में बात की गई थी, लेकिन पुलिस का कहना था कि उन्हें अपने वाहन खड़े करने के लिए जगह की जरूरत है। कोतवाली के पास परिसर में काफी जगह होने पर भी बैरिकेडिंग करना अतिक्रमण है। यह मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा।

- चंद्रकांत भट्ट, सहायक नगर आयुक्त

कोतवाली सिविल लाइंस के बाहर बैरिकेडिंग होने की जानकारी नहीं है। यदि नगर निगम की ओर से इस तरह की शिकायत की जाती है, उसका संज्ञान लिया जाएगा और जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
- स्वप्न किशोर सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed