फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   जनप्रतिनिधियों ने नहीं निभाये वादे, मुकदमा दर्ज कराने के दी तहरीर

जनप्रतिनिधियों ने नहीं निभाये वादे, मुकदमा दर्ज कराने के दी तहरीर

Sun, 06 May 2018 12:24 AM IST
Updated Sun, 06 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
जनप्रतिनिधियों ने नहीं निभाये वादे, मुकदमा दर्ज कराने के दी तहरीर
लक्सर। सांसद व विधायक पर क्षेत्र की जनता से वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने दोनों जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने थाने के मुख्य द्वार पर दोनों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

शनिवार को कांग्रेस सेवादल के प्रांतीय नेता राजेश रस्तोगी कार्यकर्ताओं के साथ लक्सर कोतवाली पहुंचे और सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक और विधायक संजय गुप्ता के खिलाफ नारेबाजी की। दोनों नेताओं पर क्षेत्र की जनता से चुनाव में झूठे वादे, छल-कपट व धोखा देने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि सांसद ने चुनाव के दौरान लक्सर की जनता से वादा किया था कि लक्सर में बाईपास मार्ग से गुजरने वाली ट्रेनों का लक्सर में ठहराव कराया जाएगा। क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने का भी आश्वासन दिया था। जबकि विधायक संजय गुप्ता ने चुनाव के दौरान जनता से वादा किया था कि वह लक्सर में रोडवेज बस अड्डे की स्थापना के साथ लक्सर में एक गोशाला स्थापित करवाएंगे, लेकिन दोनों जनप्रतिनिधियों ने अपने वादे पूरे नहीं किए। कार्यकर्ताओं ने दोनों पर जनता के साथ छल कपट, झूठे वादे करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। नारेबाजी व तहरीर देने वालों में सत्यपाल सिंह सैनी, रोहित, शराफत अली, मोहन, संजय कुमार, अंकित, विकास सैनी, शहजाद अली आदि का नाम शामिल हैं। कोतवाली एसएसआई राकेश कुमार ने बताया कि कांग्रेस सेवादल की ओर से जनप्रतिनिधियों पर लगाए गए आरोप अपराध की श्रेणी में नहीं आते। इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed