{"_id":"5ad790974f1c1b54098b53ec","slug":"151524076695-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस को साइड नहीं दी तो होगा मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस को साइड नहीं दी तो होगा मुकदमा
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। अब यदि आपने हूटर बजा रही एंबुलेंस को साइड नहीं दिया तो जेल की हवा खानी पड़ सकती है। एंबुलेंस को साइड नहीं देने वालों को चिह्नित करने के लिए अस्पताल संचालकों को एंबुलेंस पर अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे एसेंबल्ड कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत सिविल अस्पताल को भी नोटिस जारी कर एंबुलेंस पर कैमरे लगाने को कहा गया है। साथ ही ताकीद की गई है कि यदि एंबुलेंस पर कैमरे नहीं लगे तो उन्हें बंद करा दिया जाएगा। यातायात निरीक्षक बिपेंद्र सिंह ने बताया कि प्राइवेट अस्पताल और प्राइवेट एंबुलेंस संचालकों को भी नोटिस दिए जाने की तैयारी है।
हाईवे पर और शहर के अंदर एंबुलेंस को साइड न देने और मरीज के देर से अस्पताल में पहुंचने पर मौत होने के मामले में पुलिस ने अब एंबुलेंस को साइड न देने वाले लोगों को सबक सिखाने के लिए सभी निजी और सरकारी एंबुलेंसों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया है। सड़क पर दौड़ रही एंबुलेंस को साइड न देने वाले वाहन का नंबर सीसीटीवी में कैद हो जाएगा। उसके बाद नंबर के आधार पर पुलिस की ओर से संबंधित वाहन का चालान कर, नोटिस उसके घर भेजा जाएगा। एंबुलेंस को साइड न देने पर एंबुलेंस के चालक की ओर से संबंधित वाहन चालक की शिकायत पुलिस से की जाएगी। पुलिस संबंधित सीसीटीवी फुटेज का प्रिंट संबंधित वाहन चालक को भेजेगी। एंबुलेंस में सीसीटीवी लगाने की शुरुआत सिविल अस्पताल से की गई है। सिविल अस्पताल में खुशियों की सवारी वाली एंबुलेंस सहित जितनी भी एंबुलेंस हैं सभी पर सीसीटीवी कैमरा लगाना होगा।
पुलिस की ओर से शहर के निजी अस्पतालों की एंबुलेंस की सूची एआरटीओ से मांगी गई है। सूची मिलने के बाद जल्द ही निजी अस्पातालों को भी एंबुलेंस में सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए नोटिस भेजा जाएगा। जो एंबुलेंस बिना सीसीटीवी कैमरे के संचालित होगी पुलिस उसे सीज करेगी। साथ ही साइड नहीं देने वालों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
सभी एंबुलेंस चाहे वह सरकारी हो निजी उनमें सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य होगा। इसकी शुरुआत सिविल अस्पताल से की गई है। अस्पताल प्रशासन को सभी एंबुलेंस पर सीसीटीवी कैमरा लगाने को कहा गया है। जल्द ही निजी अस्पतालों को भी एंबुलेंस में सीसीटीवी कैमरा लगाने को नोटिस दिया जाएगा। जो एंबुलेंस बिना सीसीटीवी कैमरे के संचालित होगी उसे सीज किया जाएगा। साइड नहीं देने वालों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जाएंगे।
बिपेंद्र सिंह, यातायात निरीक्षक, रुड़की