{"_id":"59ab01ff4f1c1b44738b4cfc","slug":"151504379391-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से झुलसकर नगर पंचायतकर्मी की मौत,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से झुलसकर नगर पंचायतकर्मी की मौत,
Updated Sun, 03 Sep 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की। कूड़ा उठाते वक्त ट्रांसफार्मर से छूने से नगर पंचायत का सफाई कर्मी झुलस गया। गंभीर हालत में
कर्मचारी को एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शनिवार को बाल्मीकि बस्ती लंढ़ौरा निवासी नगर पंचायत का सफाई कर्मी मोतीलाल पुत्र अतरु रंग महल रोड से कूड़ा उठा रहा था। कूड़ा उठाते वक्त मोतीलाल ट्रांसफार्मर से छू गया। इससे उसे करंट लग गया और वह झुलस गया। आसपास के लोगों और परिजन गंभीर हालत में उसे एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोतीलाल के तीन बच्चे हैं।
उल्लेखनीय है कि यह पहली घटना नहीं है जब करंट की चपेट में आकर किसी व्यक्ति की मौत हुई है। कस्बे के लोगों का कहना है कि क्षेत्र में कई ऐसे ट्रांसफार्मर है तो बिना सुरक्षा जाली के स्थापित है और वे खुलेआम मौत को दावत दे रहे है।