फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   बाइक सवार लोगों ने अधिवक्ता पर हमला कर घायल किया

बाइक सवार लोगों ने अधिवक्ता पर हमला कर घायल किया

Thu, 11 Apr 2019 12:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार लोगों ने अधिवक्ता पर हमला कर घायल किया
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर। दो बाइकों पर सवार होकर आए छह लोगों ने एक अधिवक्ता पर हमला कर उससे मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंचे अधिवक्ता घायल साथी को लेकर लक्सर सीएचसी पहुंचे। सीएचसी में अधिवक्ता का मेडिकल कराया जा रहा है। घायल अधिवक्ता ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार लक्सर कोतवाली क्षेत्र के जैतपुर गांव निवासी मनोज कुमार सैनी लक्सर सिविल कोर्ट में अधिवक्ता हैं। बुधवार शाम को वह कोर्ट से अपना काम समाप्त कर बाइक पर अपने गांव वापस जा रहे थे। जैसे ही वह लक्सर हरिद्वार हाईवे पर जैतपुर गांव की ओर मुडे़ तो दो बाइकों पर सवार होकर पहुंचे छह युवकों ने उन्हें हाथ का इशारा देकर रोक लिया। जब तक अधिवक्ता कुछ समझ पाते युवकों ने उनपर हमला कर दिया। युवकों के हमले में अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान शोर शराबा सुनकर आसपास से गुजर रहे राहगीर एकत्र हुए तो हमलावर अपनी बाइक उठाकर मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने अधिवक्ता से जानकारी लेकर उनके परिचितों को घटना की सूचना दी। सूचना पर सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी अनूप सिंह, सहदीप सिंह, ओमकार सिंह आदि मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल पहुंचाया। घायल अधिवक्ता ने बताया कि हमलावर अज्ञात युवक थे। उन्होंने हमला क्यों किया, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उनकी किसी से भी इसी तरह की कोई रंजिश नहीं चल रही है। उन्होंने कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed