फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   14 months imprisonment to those guilty of theft incidents

Roorkee News: चोरी की घटनाओं के दोषी को 14 माह का कारावास

Thu, 25 Sep 2025 07:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 07:13 PM IST
सार

लक्सर के नगला खिताब गांव में दो चोरी के मामलों में आरोपी प्रदीप ने अदालत में अपना दोष स्वीकार किया। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उसे आठ और छह माह के कारावास तथा दो हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। दोनों सजाएं साथ चलेंगी।

विज्ञापन
14 months imprisonment to those guilty of theft incidents

विस्तार

चोरी की दो अलग - अलग घटनाओं में न्यायिक मजिस्ट्रेट चंद्रेश्वरी सिंह ने दोषी को आठ और छह माह के कारावास, दो हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। दोनों सजाएं साथ-साथ चलेंगी।
विज्ञापन




प्रभारी अभियोजन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि लक्सर कोतवाली क्षेत्र के नगला खिताब गांव में 20 और 21 सितंबर 2022 की दरम्यानी रात को वादी दीपक कुमार के खेत से ट्यूबवेल के मोटर, पंखा, चेक वॉल आदि सामान चोरी हो गया था। चार नवंबर 2022 की रात को सीमेंट फैक्टरी के समीप सतीश कुमार निवासी नगला खिताब के पेट्रोल पंप से लोहे की प्लेटें चोरी हुई थी। दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस ने मामले में आरोपी प्रदीप निवासी रविदास मंदिर सुल्तानपुर कोतवाली लक्सर को गिरफ्तार किया था। अभियुक्त से चोरी किया गया सामान बरामद किया गया था। मामला मामला न्यायालय में विचाराधीन चल रहा था। अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी के दौरान आरोपी ने स्वयं अपना दोष स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




सुनवाई के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट चंद्रेश्वरी सिंह ने चोरी के एक मामले में आठ माह के कारावास और एक हजार रुपये के अर्थदंड जबकि दूसरे मामले में छह माह के कारावास व एक हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। अभियोजन अधिकारी ने बताया कि दोनों सजाएं साथ चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed