फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   14 jugaad vehicles seized

एआरटीओ की कार्रवाई में 14 जुगाड़ वाहन सीज

Thu, 21 Apr 2022 08:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 08:21 PM IST
विज्ञापन
14 jugaad vehicles seized
रुड़की में एआरटीओ द्वारा सीज किए गए जुगाड़ वाहन। - फोटो : ROORKEE
नगर में दौड़ रहे अवैध वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एआरटीओ विभाग ने 14 जुगाड़ वाहनों को सीज किया है। यह जुगाड़ वाहन बाइकों और बुलेट को काटकर रेहड़े में फिट कर बनाए गए थे। इन पर न तो कोई नंबर था और न ही कोई कागजात।
विज्ञापन

दरअसल, ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन के पदाधिकारी लंबे समय से अवैध तरीके से चल रहे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते आ रहे थे। एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव आदेश सैनी का कहना था कि यह जुगाड़ वाहन सरकार को राजस्व का नुकसान पहुंचा रहे हैं। दो दिन पहले देहरादून में ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस की परिवहन मंत्री के साथ हुई बैठक में इस मामले को उठाया गया था। तब मंत्री और सचिव ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था। इसी के तहत बृहस्पतिवार को परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने रुड़की और भगवानपुर में संयुक्त अभियान चलाया।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन कुलवंत सिंह चौहान ने बताया कि इस दौरान कार्रवाई में 14 जुगाड़ वाहनों के चालान किए गए। कुछ वाहनों में माल भरा हुआ था। इन वाहनों को सीज किया गया है। टीम में टीआई अखिलेश कुमार, सीनियर सुपरवाइजर राकेश थपलियाल, प्रवर्तन चालक अश्वनी चौहान, प्रवर्तन सुपरवाइजर अमित, सिपाही लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed