{"_id":"5bd4bc17bdec226956572432","slug":"131540668439-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति समेत सास-ससुर पर दहेज उत्पीड़न का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति समेत सास-ससुर पर दहेज उत्पीड़न का केस
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
क्षेत्र के टोडा कल्याणपुर निवासी एक विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति, सास, ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है। विवाहिता ने ससुरालियों पर देहज के लिए प्रताड़ित करने और घर से निकालने का आरोप लगाया है।
कोतवाली सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी विवाहिता कोमल गोस्वामी ने शनिवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसकी शादी यूपी के संभल में गवां नगर पंचायत क्षेत्र में अनूप गिरि के साथ 24 अप्रैल को हुई थी। उसके पिता रमेश गिरि ने हैसियत के अनुसर दान दहेज भी दिया था। लेकिन शादी के बाद से ही उसके ससुराली परेशान करने लगे। इस पर उसने मायकेवालों को जानकारी भी दी थी। उन्होंने कोमल के ससुरालवालों से मिलकर समझौता भी कराया। इसके बाद 10 जुलाई को उसका पति उसे साथ लेकर गुड़गांव चला गया। जहां से उसे 22 जुलाई को मारपीट कर घर सेे निकाल दिया। किसी तरह से वह रुड़की पहुंची। जहां उसने मायकेवालों को आपबीती सुनाई। समझौता के प्रयास के बाद भी समाधान नहीं हुआ। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति अनूप, ससुर शुभचंद गिरि और ऊषा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत ने बताया तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।