फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   12.58 lakh rupees recovered by setting up a camp in Sultanpur

Roorkee News: सुल्तानपुर में कैंप लगाकर 12.58 लाख रुपये की वसूली

Sun, 29 Mar 2026 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
12.58 lakh rupees recovered by setting up a camp in Sultanpur
नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर में विद्युत निगम की ओर से लगाए गए विशेष कैंप में बकायेदार उपभोक्ताओं से 12 लाख 58 हजार रुपये की वसूली की गई। निगम की इस कार्रवाई से लंबे समय से बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन




शनिवार को आयोजित इस कैंप में बड़ी संख्या में उपभोक्ता अपने बकाया बिल जमा करने पहुंचे। विद्युत निगम के जेई पवन सक्सेना ने बताया कि अभियान का उद्देश्य उपभोक्ताओं को समय पर बिल भुगतान के प्रति जागरूक करना और लंबित बकाया की वसूली करना है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जिन उपभोक्ताओं पर 10 हजार रुपये से अधिक का बिल बकाया है वे जल्द भुगतान कर दें।
विज्ञापन


भुगतान नहीं करने पर उनके विद्युत कनेक्शन काट दिए जाएंगे। साथ ही जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन पहले से कटे हुए हैं और वे अवैध रूप से बिजली का उपयोग कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। जेई ने बताया कि आगे भी इस तरह के कैंप आयोजित किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ता बकाया जमा कर सकें और नियमित रूप से विद्युत सेवाओं का लाभ उठा सकें। निगम की सख्ती के चलते क्षेत्र में बकायेदारों के बीच खलबली का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed