{"_id":"5c1d3162bdec2256f32199da","slug":"121545417058-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्ट्री शिफ्ट करने से खफा कर्मचारियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्ट्री शिफ्ट करने से खफा कर्मचारियों का हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
रुड़की से गाजियाबाद फैक्ट्री शिफ्ट किए जाने से नाराज कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया। साथ ही फैक्ट्री मालिक से फैक्ट्री शिफ्ट करने से पहले उनका पूरा फंड का भुगतान करने की मांग की। सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कर्मचारियों को किसी तरह समझाकर माहौल शांत कराया।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एलईडी लाइट बनाने वाली फैक्ट्री है। फैक्ट्री मालिक गाजियाबाद फैक्ट्री शिफ्ट कर रहा है। शुक्रवार को कर्मचारियों को इसकी सूचना मिली तो खलबली मच गई। कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया और वह गेट के बाहर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। साथ ही फैक्ट्री मालिक के खिलाफ नारेबाजी की गई। इसके बाद कर्मचारियों की फैक्ट्री मालिक से तीखी झड़प भी हुई। मामला बढ़ता देख फैक्ट्री मालिक ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ की। पुलिस ने किसी तरह कर्मचारियों को समझाकर शांत कराया। फैक्ट्री कर्मचारी फैक्ट्री शिफ्ट करने से पहले फंड का भुगतान करने की मांग कर रहे थे। इस बीच पुलिस ने फैक्ट्री मालिक से बातचीत की। फैक्ट्री मालिक के आश्वास देने के बाद कर्मचारी राजी हुए। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि कर्मचारी फैक्ट्री शिफ्ट करने से पहले फंड की मांग कर रहे थे। बाद में फैक्ट्री मालिक व कर्मचारियों में विवाद सुलझ गया।