फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   झबरेड़ा में 23 दिसंबर को होगा निशुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन

झबरेड़ा में 23 दिसंबर को होगा निशुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन

Thu, 20 Dec 2018 11:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
झबरेड़ा में 23 दिसंबर को होगा निशुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन
ब्यूरो/अमर उजाला, झबरेड़ा
विज्ञापन

विगत वर्षों की तरह इस बार भी अमर उजाला फाउंडेशन एवं समाजसेवी डा. अमन गुप्ता की ओर से झबरेड़ा में निशुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कोई व्यक्ति पहुंचकर रक्तदान कर सकता है। झबरेड़ा में इस शिविर का आयोजन 23 दिंसबर को होगा। शिविर में चिकित्सकों की टीम सहित सभी सुविधाएं मौजूद रहेगी। समाजसेवी डॉ. गुप्ता ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है।

आपका रक्तदान किसी की जिंदगी बचा सकता है। अभी तक चिकित्सकीय विज्ञान में रक्त का कोई विकल्प उपलब्ध नहीं सका है। इसलिए रक्त की जरूरत पड़ने पर इंसान की सेवा ही सबसे बड़ी मदद बनती है। ब्लड बैंकों में लोगों की ओर से सेवा भाव से जमा कराया गया रक्त ही इस जरूरत को पूरा करता है। मानव सेवा के लिए समय-समय पर संस्थाओं की ओर से रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता है। ताकि ब्लड बैंक में अधिक से अधिक रक्त एकत्र किया जा सके। इसी उद्देश्य से झबरेड़ा के मेन बाजार स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में 23 दिसंबर को सुबह नौ बजे से शाम तीन बजे निशुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। समाजसेवी डा. अमन गुप्ता एवं अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित होने वाले शिविर की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस बाबत डा. अमन गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग रक्तदान करने के लिए शिविर में पहुंचते हैं। विगत वर्ष शिविर में 95 यूनिट रक्तदान हुआ था। उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक रक्तदान करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed