{"_id":"5bad2907867a5523e2569f32","slug":"121538074887-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्य सत्संग में सम्मानित हुए समाजसेवी एवं शिक्षाविद्","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्य सत्संग में सम्मानित हुए समाजसेवी एवं शिक्षाविद्
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
एक तू सच्चा, तेरा नाम सच्चा ईश्वरीय मंत्र के दृष्टा सद्गुरु बाबा फुलसंदे वाले ने दिव्य सत्संग में प्रकांड विद्वान प्रो. भरत भूषण वेदालंकार और उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के उपाध्यक्ष प्रो. प्रेमचंद शास्त्री को सेवाश्री सम्मान से विभूषित किया गया। जबकि, स्वच्छता एवं समाज सेवा में योगदान देने पर रमेश भटेजा, शादीलाल लखानी और सतीश कालरा आदि को भी यह सम्मान दिया गया।
इस अवसर पर बाबा फुलसंदे वाले ने कहा कि पितृ पक्ष में विद्वानों, पंडितों और समाजसेवियों का सम्मान श्रेयस्कार होता है। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार के प्रोफेसर भारत भूषण वेदालंकार ने वेदों के महत्व, विश्व कल्याण में वेदों की महत्ता का वर्णन किया। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के उपाध्यक्ष प्रो. प्रेमचंद शास्त्री ने कहा कि सरकार संस्कृत भाषा के उत्थान के लिए सराहनीय प्रयास कर रही है। कार्यक्रम का संचालन अशोक शर्मा आर्य ने किया। इस अवसर पर राजकुमार उपाध्याय, विवेक कांबोज, अक्षतवीर भटेजा, संजय चोपड़ा, प्रदीप त्यागी, भीमसेन, नरेश कपूर, भावना शर्मा, विजय लक्ष्मी, मधु, कमल भटेजा, बीना कथूरिया, अजय चौधरी आदि मौजूद रहे।