{"_id":"5ad8e31d4f1c1b56098b55df","slug":"121524163357-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दशक से हाईवे निर्माण अधूरा, कस्बेवासी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दशक से हाईवे निर्माण अधूरा, कस्बेवासी परेशान
Updated Fri, 20 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारसन। हाईवे निर्माण का कार्य लगभग सालों से रुका पड़ा है। आधे-अधूरे निर्माण कार्य से कहीं मिट्टी के ढेर लगे हुए हैं तो कहीं पर सर्विस रोड तैयार न होने से कस्बावासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। परेशान लोगों ने इस संबंध में निर्माण कंपनी के अधिकारियों से बात की लेकिन, समस्या का समाधान आज तक नहीं हुआ।
कस्बे में हाईवे का निर्माण कार्य लगभग 10 साल पहले शुरू किया गया था। आलम यह है कि विभागीय अधिकारियों की हीलाहवाली के कारण यह निर्माण कार्य अब तक भी पूरा नहीं हो पाया है। हाईवे निर्माण में व्यापारिक प्रतिष्ठानों, मकानों आदि के सामने मिट्टी के ढेर लगे हुए हैं। कस्बे के लोग कई बार निर्माण कार्य कर रही एरा कंपनी के अधिकारियों से कार्य पूरा करने की गुहार लगाई, लेकिन इस ओर कोई ध्यान ही नहीं दे रहा है। हालत यह है कि अभी तक कस्बे में हाईवे क्रॉस करने के लिए फुटब्रिज तक नहीं बन पाया है। ऐसे में लोगों को जान जोखिम में डालकर हाईवे पार करना पड़ रहा है। कस्बेवासी अरुण कुमार, सुंदर कुमार, सुखबीर सिंह, प्रमोद कुमार, देवेंद्र कुमार, सतीश शर्मा, विनय कुमार आदि का कहना है कि बरसात से पहले हाईवे निर्माण कार्य पूरा कर देने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी यदि उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया तो कस्बेवासी धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। साथ ही कस्बेवासियों ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को भी जल्द कार्य पूरा करने के लिए ज्ञापन भेजा है। एरा कंपनी के उपमहाप्रबंधक गिरजेश त्रिपाठी का कहना है कि खनन की कमी से काम रुका था। जिसे अब जल्द पूरा कराया जाएगा।