फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   मतपेटिकाओं में आज कैद हो जाएगा उम्मीदवारों का राजनीतिक भविष्य.

मतपेटिकाओं में आज कैद हो जाएगा उम्मीदवारों का राजनीतिक भविष्य.

Tue, 19 Jun 2018 12:27 AM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
मतपेटिकाओं में आज कैद हो जाएगा उम्मीदवारों का राजनीतिक भविष्य.
रुड़की/चुड़ियाला। मानकपुर आमदपुर जिला पंचायत सदस्य सीट के लिए आज मंगलवार को उपचुनाव हो रहा है। मैदान में 12 प्रत्याशी हैं। इनके लिए 14 गांवों के 18,311 मतदाता वोट डालेंगे। सोमवार देर शाम तक सभी पोलिंग बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गई हैं। पुलिस प्रशासन ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। 21 जून को मतगणना होगी।
विज्ञापन

पिछले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मानकपुर आमदपुर जिला पंचायत सदस्य सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी बबली चौधरी विजयी हुई थी। 19 मई 2018 को बबली ने अपने पद से यह कहते हुए इस्तीफा दे दिया था कि जिला पंचायत अध्यक्ष उनके क्षेत्र में विकास कार्य नहीं करवा रही हैं। क्षेत्र के विकास के लिए उनके प्रस्तावों को कूड़े की टोकरी में डाल रही हैं। इस सीट के लिए आज (19 जून) उपचुनाव हो रहा है। 12 उम्मीदवार मैदान में हैं। शनिवार को आखिरी दिन प्रत्याशियों ने घर-घर जाकर ग्रामीणों से वोट मांगे। मंगलवार को शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासन दिनभर तैयारियों में जुटा रहा। चौदह गांव में बनाए गए 36 पोलिंग बूथों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन


चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 14 गांवों में कुल 36 पोलिंग बूथ के लिए 202 कर्मचारी तैनात किए गए हैं। सोमवार शाम तक सभी बूथ पर कर्मचारी और अधिकारी पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विकेश यादव, चुनाव अधिकारी, मानकपुर आमदपुर सीट

इन गांवों के मतदाता डालेंगे वोट
महेश्वरी, तेज्जुपुर, फकरेड़ी, बिनारसी, बिंडू खंडक, सुनहेटी आलापुर, भलास्वागाज, मोलना, खजूरी, मानकपुर आदमपुर, डाडली, बालूपुर, खड़क, पावटी।

दो हजार से अधिक ने नहीं किया था अपने मत का प्रयोग
विगत त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस सीट पर 18360 वोटर थे। इनमें से 2239 वोटरों ने अपने मत का प्रयोग नहीं किया था। कुल 16,111 वोटरों ने अपने मत का प्रयोग किया था। इस बार मतदाताओं की संख्या में 49 की कमी आई है।

बिना संगठनों से जुड़े मतदाता होंगे निर्णायक
रुड़की/चुड़ियाला। मानकपुर आमदपुर जिला पंचायत सदस्य की सीट पर बिना राजनीतिक संगठनों से जुड़े मतदाता निर्णायक भूमिका में रहेंगे। विगत त्रिस्तरीय चुनाव में जहां भाजपा, कांग्रेस में मात्र एक वोट का अंतर था, वहीं निर्दलीय प्रत्याशी बबली चौधरी ने दो हजार के अंतर से जीत दर्ज की थी।

विगत चुनाव में इस सीट पर वोटरों की संख्या 18360 थी। 11 प्रत्याशी मैदान में थे। इसमें भाजपा के देशराज, कांग्रेस से कुसुम चौधरी के साथ-साथ नौ अन्य निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में थे। निर्दलीय प्रत्याशियों को कुल 9818 वोट मिले थे। जबकि भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशी को महज 6293 वोट मिले थे। इसमें भाजपा प्रत्याशी देशराज को 3147 और कांग्रेस प्रत्याशी कुसुमलता को 3146 वोट मिले थे। निर्दलीय प्रत्याशी बबली चौधरी ने सबसे अधिक 5382 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की थी।

विगत चुनाव में ये थी प्रत्याशियों की स्थिति-
1. बबली चौधरी 5382 निर्दलीय
2. देशराज 3147 भाजपा
3. कुसुमलता 3146 कांग्रेस
4. गौतम 1784
5. पुष्पेंद्र 145
6. भरत सिंह 475
7. महानंद 58
8. महिपाल सिंह 1254
9. श्याम सिंह 73
10. शहीद हसन 621
11. सनोज कुमार 26
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed