{"_id":"59a9ade84f1c1be0278b4d5b","slug":"11504292328-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीओ कार्यालय पर प्रधानों की तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीओ कार्यालय पर प्रधानों की तालाबंदी
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की/लक्सर/खानपुर।
ग्राम पंचायतों के बजट में कटौती किए जाने से नाराज प्रधानों ने बीडीओ कार्यालय पर तालाबंदी कर दी। प्रधानों ने कटौती किए गए बजट को वापस करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक प्रधानों ने मांगें पूरी नहीं हो जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। लक्सर, खानपुर और भगवानपुर आदि कार्यालयों में भी तालाबंद के बाद शुक्रवार को पूरे दिन कार्यालयों में काम बंद रहा।
शुक्रवार को रुड़की ब्लॉक के ग्राम प्रधान बीडीओ कार्यालय के पास एकत्रित हुए। इस दौरान ग्राम प्रधानों ने कार्यालय पर तालाबंदी कर दी। ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष सलीम पुहाना का कहना था कि राज्य सरकार ने ग्राम पंचायतों के बजट में करीब 65 प्रतिशत की कटौती कर दी है। इससे ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्य प्रभावित होगे। चौदह वें वित्त के बजट में जो कटौती की गई है, वह वापस की जाए। वक्ताओं ने कहा प्रधानों के खिलाफ आने वाला अविश्वास प्रस्ताव पहले 2/3 मतों पर आता था, लेकिन अब राज्य सरकार ने इसे 51 प्रतिशत मतों पर कर दिया है, जो कि गलत है। उन्होंने पुराने अविश्वास प्रस्ताव को लागू करने की मांग की है। ग्राम प्रधानों का दावा है कि जब तक उनकी मांगों पर संज्ञान नहीं लिया जाता तब तक तालाबंदी जारी रहेगी। इस दौरान प्रधानों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सलीम प्रधान, मो. इरफान, राजेंद्र कुमार, जातिराम, बबलू, सुधा, तहसीन, संजय, सोनिका, मोनिका, इनाम, सुमन रानी, कमर आलम, अनुराग गिरी, आदेश, राम प्रवीन, सुनीता, सलीम अहमद एवं संगीता आदि ग्राम प्रधान मौजूद थे।
उधर, राज्य वित्त की धनराशि में कटौती किए जाने पर ग्राम प्रधानों ने कड़ी आपत्ति जताई है। इससे नाराज प्रधानों ने खंड विकास कार्यालय लक्सर और खानपुर में तालाबंदी कर दी। ग्राम प्रधानों ने राज्य वित्त की धनराशि में की गई कटौती को वापस लिए जाने और 14वें वित्त की तर्ज पर राज्य वित्त की धनराशि पांच गुना किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान संगठन खानपुर के अध्यक्ष जसवीर सिंह ने बैठक में ग्राम प्रधानों की पेंशन 10 हजार रुपये किए जाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई है। उन्होंने कहा यदि ग्राम प्रधानों की मांगों पर जल्द ही उचित निर्णय नहीं लिया जाता है तो प्रधान संगठन उग्र आंदोलन को विवश हो जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस मामले में प्रधानों ने बीडीओ को ज्ञापन भी दिया। बैठक में ग्राम प्रधान रविपाल सैनी, तपन, सीमा, राजकुमार, वर्षा, कमलेश, सरोज, भवर कली, मुस्तकीम, यशपाल सिंह, बबीता आदि मौजूद रहे।